Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lakhisarai News: सीओ-आरओ की हड़ताल, बीडीओ को प्रभार; डोंगल एक्टिव नहीं होने से अटका काम

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 04:06 PM (IST)

    अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी और कर्मचारियों की हड़ताल से बिहार के हलसी अंचल में राजस्व कार्य ठप हैं। दाखिल-खारिज, भू-मापी जैसे महत्वपूर्ण कार्य लंबित ...और पढ़ें

    सीओ-आरओ की हड़ताल, बीडीओ को प्रभार; डोंगल एक्टिव नहीं होने से अटका काम

    सीओ-आरओ की हड़ताल, बीडीओ को प्रभार; डोंगल एक्टिव नहीं होने से अटका काम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, हलसी (लखीसराय)। राज्य सरकार के निर्णय के विरोध में अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं राजस्व कर्मचारियों की जारी हड़ताल से अंचलों में राजस्व से जुड़े कार्य व्यापक रूप से प्रभावित हो गए हैं। दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भू-मापी और भूस्वामी प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरी तरह ठप होने से किसानों और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    बताया जाता है कि सरकार द्वारा अंचलाधिकारी, राजस्व पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को भूमि संबंधी कार्यों के साथ-साथ जाति, आवासीय, आय, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र निर्गत करने का अधिकार दिया गया था। इसी निर्णय के विरोध में 11 मार्च से राज्यभर के राजस्व कर्मी सामूहिक हड़ताल पर हैं।

    हड़ताल के कारण कार्य प्रभावित होने पर सरकार के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को अंचलाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी का प्रभार दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार हलसी प्रखंड में भी बीडीओ ने प्रभार ग्रहण कर लिया है। हालांकि, तकनीकी कारणों से कामकाज पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है।

    जानकारी के अनुसार, जाति, आवासीय, आय आदि प्रमाण पत्रों के निर्गमन के लिए डोंगल अंचल निरीक्षक (सीआइ) के नाम से सक्रिय कर दिए जाने के कारण इन प्रमाण पत्रों के आवेदन लंबित नहीं हैं, लेकिन, अंचलाधिकारी का डोंगल राज्य स्तर से सक्रिय नहीं होने के कारण दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भू-मापी एवं एलपीसी जैसे कार्य लंबित पड़े हैं।

    खबरें और भी

    डोंगल सक्रिय करने के लिए दो बार मेल भी किया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। बुधवार को अंचल कार्यालय पहुंचे चौरही गांव निवासी रवि कुमार ने बताया कि जमीन रजिस्ट्री के लिए रोक सूची से नाम हटवाने हेतु एडीएम को प्रतिवेदन भेजना है, लेकिन सीओ के हड़ताल पर रहने से पत्र अग्रसारित नहीं हो पा रहा है।

    इस संबंध में बीडीओ अर्पित आनंद ने बताया कि उन्होंने सीओ का प्रभार ले लिया है, लेकिन डोंगल सक्रिय नहीं होने से परिमार्जन, दाखिल-खारिज, भू-मापी एवं एलपीसी निर्गत नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य सामान्य पत्र निर्गत करने और विधि-व्यवस्था से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।

    हलसी अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज के 153 मामले सीओ लागिन पर, 126 राजस्व पदाधिकारी और 94 राजस्व कर्मचारी के लागिन पर लंबित हैं। परिमार्जन के 96 मामले सीओ और 356 कर्मचारी स्तर पर लंबित हैं। इसके अलावा भू-स्वामी प्रमाण पत्र के 21 तथा जमीन मापी के 25 आवेदन लंबित पड़े हैं।