Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lakhisarai Firing Case को लेकर जदयू और भाजपा आमने-सामने, एक तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में मचा दी हलचल

    By Mritunjai MishraEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 10:06 AM (IST)

    Lakhisarai News लखीसराय में हुए गोलीबारी मामले में जदयू और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल जदयू की तरफ से जारी एक तस्वीर ने हड़कंप मचा दिया है। जदयू ...और पढ़ें

    Lakhisarai Firing Case को लेकर जदयू और भाजपा आमने-सामने, एक तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में मचा दी हलचल
    Lakhisarai Firing Case को लेकर जदयू और भाजपा आमने-सामने, एक तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में मचा दी हलचल

    HighLights

    1. जदयू ने जारी की नेता प्रतिपक्ष के साथ गोलीबारी मामले में जेल गया उमेश साव की तस्वीर, आरोपित को बताया विजय सिन्हा का करीबी
    2. जदयू पर भाजपा ने किया पलटवार, बताया उमेश साव भाजपा से है निष्कासित, फिलहाल राष्ट्रीय जनता दल का है वह सक्रिय सदस्य

    संवाद सहयोगी, लखीसराय। लखीसराय में गत सोमवार को हुई भीषण गोलीबारी एवं इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत तथा तीन लोगों के जख्मी होने के मामले में जदयू और भाजपा आमने-सामने है। घटना ने राजनीतिक रूप ले लिया है।

    जदयू की जिला कमेटी ने बुधवार को लखीसराय स्थित जिला परिषद के निरीक्षण भवन में प्रेस वार्ता करके बताया है कि घटना को अंजाम देने वाले आशीष चौधरी को हथियार उपलब्ध कराने वाला उमेश साव भाजपा का सक्रिय सदस्य है और वह फिलहाल पार्टी के अतिपिछड़ा मोर्चा की लखीसराय नगर कमेटी का अध्यक्ष है।

    तस्वीर ने मचाया हड़कंप

    जदयू के जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल ने उमेश साव को नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा द्वारा माला पहनाने की एक तस्वीर मीडिया पर जारी की है। इस तस्वीर ने हड़कंप मचा दिया। उन्होंने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष पर कई गंभीर आरोपों को लेकर पलटवार करते हुए कहा कि उमेश साव शराब और जमीन माफिया है। हत्याकांड में वह जेल भी जा चुका है।

    उसने ही सनकी आशीष चौधरी को पिस्टल और कारतूस उपलब्ध कराया है। अब उसे बचाने के लिए भाजपा खासकर नेता प्रतिपक्ष पुलिस पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं ताकि जांच दूसरी तरफ घूम जाए। उन्होंने कहा है कि मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शव पर राजनीति नहीं कर रहे हैं बल्कि लगातार मुंगेर के डीआइजी एवं लखीसराय के एसपी से घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई की जानकारी ले रहे हैं।

    खबरें और भी

    भाजपा ने किया पलटवार

    उधर जदयू की प्रेस वार्ता के कुछ घंटे के बाद ही भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा है कि वर्ष 2020 में ही उमेश साव को भाजपा ने पार्टी से निकाल दिया है। राजद नेताओं के साथ उमेश साव के कई फोटोग्राफ दिखाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने उमेश साव को राजद का सक्रिय सदस्य बताया है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार के बयान को नजर अंदाज कर स्थानीय एक जन प्रतिनिधि को बचाने में जुटी हुई है। भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सड़क से सदन तक लड़ेगी। पूरे मामले में क्षेत्रीय विधायक सह नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वे अपने क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम करते हैं।

    प्रत्येक जनसंवाद कार्यक्रम में जो लोग आते हैं उनका सम्मान माला पहनाकर करते हैं। संभव है उमेश साव के साथ उनकी तस्वीर उसी का एक हिस्सा हो। पार्टी के जिलाध्यक्ष ने इसे स्पष्ट कर दिया है कि उमेश साव किस दल में है और उसका संरक्षक कौन है।

    ये भी पढ़ें-

    छठ महापर्व के बाद ट्रेनों में जबरदस्त भीड़, पैर रखने की जगह नहीं; गेट से रास्ता नहीं मिलने पर खिड़की से चढ़ते दिखे यात्री

    'मैं दोषी हुआ तो सजा के लिए तैयार हूं, पर नहीं पाए जाने पर विधायक दें इस्तीफा', लखीसराय गोलीकांड पर सभापति; नेता प्रतिपक्ष ने दी सफाई