यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KK Pathak: केके पाठक ने शिक्षकों को दे दिया नया टास्क, गर्मी की छुट्टी में भी मास्टर साहब को करना होगा काम
बिहार में सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 15 अप्रैल से शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने बच्चों को एक माह तक गर्मी की छुट्टी की घोषणा की है। स्कूलों म ...और पढ़ें

HighLights
- स्कूलों में बच्चों की नामांकन प्रक्रिया भी जारी रहेगी।
- कमजोर बच्चों के लिए विशेष कक्षा का संचालन किया जाएगा।
संवाद सहयोगी, लखीसराय। लखीसराय के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालय में सोमवार 15 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश रहेगा। इस अवधि में विद्यालय खुले रहेंगे और शिक्षकों को भी विद्यालय में आना होगा। गर्मी की छुट्टी के दौरान कमजोर बच्चों के लिए विशेष कक्षा का संचालन किया जाएगा।
इस दौरान स्कूलों में बच्चों की नामांकन प्रक्रिया भी जारी रहेगी। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को एक आदेश जारी कर विभागीय निर्देश का पालन करने का निर्देश दिया है।
उधर, विभागीय निर्देश के अनुसार, गर्मी छुट्टी के दौरान विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के सरकारी आदेश से शिक्षकों में मायूसी है। गर्मी छुट्टी के दौरान विद्यालय में शिक्षकों को सुबह आठ बजे तक पहुंचना होगा। सुबह 10 बजे के बाद बच्चों को मध्याह्न भोजन कराने के बाद ही शिक्षक विद्यालय छोड़ सकेंगे। हर रोज अपर मुख्य सचिव केके पाठक सहित अन्य अधिकारी इसकी समीक्षा भी करेंगे।
कक्षा तीन से आठ के कमजोर बच्चों के लिए चलेगी कक्षा
खबरें और भी