लखीसराय में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई : 3 शातिर हथियार व 70 कारतूस संग गिरफ्तार, पीरी बाजार में 4 संदिग्ध धराए
लखीसराय में बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस ने कबैया थाना क्षेत्र से अवैध हथियारों के साथ तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पीरी बाजार पुलिस ने अभयपुर ...और पढ़ें
-1784790031958_m.webp)
लखीसराय में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: 3 शातिर हथियार व 70 कारतूस संग गिरफ्तार, पीरी बाजार में 4 संदिग्ध धराए
HighLights
एसटीएफ और पुलिस ने 3 शातिरों को अवैध हथियारों सहित पकड़ा।
एक पिस्तौल, 70 कारतूस, नकदी और मोबाइल बरामद हुए।
पीरी बाजार में 4 संदिग्ध हिरासत में, आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा।
जागरण संवाददाता, लखीसराय। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के खिलाफ बिहार एसटीएफ और लखीसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी
बिहार एसटीएफ (STF) की विशेष टीम और लखीसराय जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कबैया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर रेड मारी।
तीन शातिर हुए गिरफ्तार
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कबैया थाना क्षेत्र से अवैध आग्नेयास्त्रों के साथ तीन कुख्यात आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
हथियारों का जखीरा बरामद
गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, 70 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, 33 हजार रुपये नकद और चार मोबाइल बरामद किए।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान
पकड़े गए आरोपितों में मकुना पुराना टोला निवासी रमेश्वर महतो, सतेन्द्र कुमार तथा गांधी मोहल्ला का रहने वाला दुर्गेश मंडल शामिल है।
कबैया थाने में मामला दर्ज
लखीसराय पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध कबैया थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपितों का पुराना आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है कि वे किन गिरोहों से जुड़े थे।
पीरी बाजार में बड़ी कार्रवाई
दूसरी ओर, सूर्यगढ़ा के पीरी बाजार थाना पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की देर रात करीब तीन बजे अभयपुर स्टेशन के पास छापेमारी की।
चार संदिग्धों को लिया हिरासत में
रेलवे स्टेशन के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे चार युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से हिरासत में ले लिया।
बीएनएसएस के तहत कार्रवाई
पुलिस ने चारों के खिलाफ अप्राथमिकी दर्ज कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 128 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी के पास भेजा।
मुंगेर का तस्कर भी शामिल
थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों में से एक के खिलाफ मुंगेर जिले में शराब तस्करी के चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
चोरी के मोबाइल संग धराया था
वहीं हिरासत में लिया गया दूसरा युवक पूर्व में मुंगेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार हो चुका है।
एक नाबालिग भी पकड़ाया
हिरासत में लिए गए चार युवकों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसके स्थानीय स्तर पर शराब कारोबार से जुड़े होने की चर्चा है।
आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी से पूछताछ कर अग्रतर कार्रवाई की गई है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड तथा नेटवर्क की सघन जांच जारी है।