लखीसराय में रात के सन्नाटे में क्रूर हत्याकांड, सब्जी की दुकान पर हमला कर अपराधियों ने वृद्धा के सिर को कुचलकर मार डाला
लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव में 65 वर्षीय सब्जी विक्रेता सुनैना देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव दुकान में खून से लथपथ मिला। घ ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, हलसी (लखीसराय)। लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव में बुधवार की रात लगभग 65 वर्षीय सुनैना देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ जब वह अपनी दुकान नहीं खोली।
दुकान में खून से लथपथ मिली वृद्धा
स्थानीय लोगों ने दुकान में झांककर देखा तो सुनैना देवी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ी थीं। इसके बाद घटना की सूचना उनके स्वजन और हलसी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क जाम
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और स्वजन ने लखीसराय-सिकंदरा मुख्य सड़क को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
फोरेंसिक टीम और सीसीटीवी जांच
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में कैंदी गांव निवासी बालक राम के पुत्र गोरे को रात करीब दो बजे दुकान में जाते और घटना के बाद निकलते हुए देखा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पीड़ित का पारिवारिक पृष्ठभूमि
जानकारी के अनुसार, सुनैना देवी के पति योगी पासवान का निधन करीब 20 वर्ष पहले हो चुका था। इसके बाद वह लखीसराय-सिकंदरा मुख्य सड़क किनारे हनुमान मंदिर के पास झोपड़ी नुमा दुकान में सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। वह रोज की तरह बुधवार रात को भी दुकान में ही सो गई थीं।
खबरें और भी

घटना का खुलासा और पोस्टमार्टम
गुरुवार सुबह मंदिर के पुजारी जब पूजा के लिए पहुंचे और आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तब अन्य दुकानदारों को बुलाकर जांच की गई, जिसमें हत्या का खुलासा हुआ। घटना के बाद स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस जांच जारी
थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि हत्या के कारण का अभी पता नहीं चला है। फिलहाल, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक की खोज की जा रही है। मृतक महिला के परिवार में एक पुत्र सुधीर पासवान है जो शादीशुदा है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और आसपास के ग्रामीणों व दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है।