Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीसराय की 11 ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत: सीएम नीतीश ने किया शिलान्यास, 96-26 करोड़ रुपए होंगे खर्च

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 01:50 PM (IST)

    लखीसराय जिले की 52 किलोमीटर जर्जर ग्रामीण सड़कों की सूरत बदलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान कजरा में 11 ग्रामीण सड़कों का शिला ...और पढ़ें

    लखीसराय के 11 गांवों की सड़कों का होगा कायाकल्प। फाइल फोटो

    लखीसराय के 11 गांवों की सड़कों का होगा कायाकल्प। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, लखीसराय। जिले में ग्रामीण अंचलों में जर्जर हो चुकी ग्रामीण सड़कों की अब सूरत बदलेगी और सड़कें चकाचक होगी। जिससे लोगों को आवागमन में भी सुबिधा होगी। जिले करीब 52 किलोमीटर दूरी की ग्रामीण सड़कों का निर्माण होना है। जिस पर 96 करोड़ 26 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान कजरा में इन ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा इन ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

    सीएम नीतीश कुमार ने 11 ग्रमीण सड़कों का किया शिलान्यास

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिन 11 ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास किया है। उन सड़कों की स्थिति काफी खराब है। नए निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने 11 में आठ ग्रामीण सड़क सिर्फ सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र को दिया है। 

    इन ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत 

    • 10 करोड़ 84 लाख से कवादपुर आरसीडी पथ से अरमा कोन होते हुए एनएच 80 तक पथ निर्माण- 5.750 किलोमीटर
    • पांच करोड़ चार लाख से गोपालपुर रेवता सीमा ल नदी किनारे होते हुए रमलबीघा बहियार से पूर्व बना हुआ सड़क होते हुए रमलबीघा के नजदीक पुल तक पथ निर्माण - 2.600 किलोमीटर।
    • नौ करोड़ 26 लाख से खावा राजपुर खकरा चंडी होते हुए शिवनगर पथ निर्माण- 4.600 किलोमीटर।
    • आठ करोड़ 35 लाख से पीएमजेएसवाई पथ पिरगौरा से डकरा मांझी टोला भाया ओरे पथ निर्माण- 4.300 किलोमीटर।
    • 11 करोड़ 28 लाख से एनएच 80 मानो नबाबगंज डीह से होते हुए सुरजीचक पुल तक पथ निर्माण- 5.400 किलोमीटर।
    • 10 करोड़ 90 लाख से खावा राजपुर पथ किरनपुर से लोशघानी मुशहरी तक पथ निर्माण- 5.700 किलोमीटर।
    • 19 करोड़ आठ लाख से कोनिपार साध बाबा स्थान पीडब्ल्यूडी पथ से गोपालपारी होते हुए बैजु स्थान बरियारपुर तक एवं गोपालपुरी से कोनिपार पीडब्ल्यूडी पथ तक निर्माण - 10.850 किलोमीटर।
    • 169.07 लाख से कजरा जलप्पा स्थान पथ लखना मोड़ से लखना पूर्वी टोला तक पथ निर्माण- 1.005 किलोमीटर।
    • 443.254 लाख से कजरा बाकरचक पथ से खैरा महसोनी आरसीडी पथ तक निर्माण - 2.200 किलोमीटर।
    • 13 करोड़ 73 लाख से बड़हिया नागवत्ती स्थान से गौड़घाट पुल तक पथ निर्माण - 9.220 किलोमीटर 
    • 162.38 लाख से चानन प्रखंड अंतर्गत धरमपुर मंदिर से निमिया टॉड पथ निर्माण- 1.140 किलोमीटर।

    यह भी पढ़ें- बिहार के निर्माण में मुजफ्फरपुर की विभूतियों का बड़ा योगदान, स्थापना दिवस पर याद किए गए महानायक

    यह भी पढ़ें- वाराणसी की तरह मंदिर के आकार में हो रघुनाथपुर स्टेशन का निर्माण, जनशताब्दी स्टॉपेज और पटना-वाराणसी इंटरसिटी की मांग

    खबरें और भी