विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखीसराय के लाल की ऊंची उड़ान, किसान का बेटा पहली ही कोशिश में बना इनकम टैक्स ऑफिसर

Published: Tue, 22 Sep 2026 04:04 PM (IST)

लखीसराय के शांतू शर्मा ने केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में पहली कोशिश में सफलता हासिल कर आयकर अधिकारी का पद प्राप्त किया है।

किसान पुत्र शांतू शर्मा ने पहली कोशिश में SSC CGL पास कर आयकर अधिकारी का पद संभाला

किसान पुत्र शांतू शर्मा ने पहली कोशिश में SSC CGL पास कर आयकर अधिकारी का पद संभाला

HighLights

  1. शांतू शर्मा ने पहली कोशिश में SSC CGL परीक्षा पास की।

  2. आयकर विभाग में आयकर अधिकारी के पद पर नियुक्ति हुई।

  3. लखीसराय के किसान पुत्र ने गांधीनगर में पदभार ग्रहण किया।

संवाद सूत्र, लखीसराय। जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर तीन खूंटी टोला निवासी शांतू शर्मा ने केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में सफलता हासिल कर आयकर विभाग में आयकर अधिकारी के पद पर योगदान दिया है।

उन्होंने गुजरात के गांधीनगर (अहमदाबाद) स्थित कार्यालय में सोमवार को योगदान किया। पहली ही कोशिश में परीक्षा में सफलता हासिल कर शांतू ने जिले के साथ दियारा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शेखपुरा में हुई प्रारंभिक परीक्षा

शांतू शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय, शेखपुरा से हुई। इसके बाद उन्होंने केएसएस कॉलेज, लखीसराय से स्नातक तथा मुंगेर विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की शिक्षा पूरी की।

इसके बाद नियमित अध्ययन और मेहनत के बल पर केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा में सफलता हासिल की। इसके बाद उनका चयन आयकर विभाग में आयकर अधिकारी के पद पर हुआ।

किसान के बेटे हैं शांतू

शांतू के पिता सच्चिदानंद शर्मा उर्फ सोशन सिंह साधारण किसान हैं। परिवार के भरण-पोषण में सहयोग के लिए वे लखीसराय के चितरंजन रोड स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान भी चलाते हैं।

उनकी मां माला देवी गृहिणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले शांतू ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है।

यह भी पढ़ें- दिन में गृहस्थी, रात में पढ़ाई: 2 बच्चों की मां पूजा ने क्रैक किया UGC NET, हासिल किए 97.20 परसेंटाइल