2 ट्रेनों का एक साथ ठहराव और करंट फैलने की अफवाह, लखीसराय DM ने बताया अशोकधाम मंदिर में कैसे मची भगदड़?
लखीसराय के अशोक धाम मंदिर के बाहर भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हुए। ...और पढ़ें
HighLights
लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ से 7 मौतें।
बिजली के खंभे से करंट फैलने की अफवाह बनी वजह।
सुबह 6:30 से 7 बजे के बीच हादसा हुआ।
डिजिटल डेस्क, लखीसराय। Bihar Temple Stampede: बिहार के लखीसराय में अशोक धाम मंदिर के बाहर भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Lakhisarai Temple Stampede घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले मार्ग पर हुई। जहां रात में बिजली का पोल तार सहित गिर गया था। सोमवार की सुबह मंदिर में जल चढ़ाने आए कांवरियों के बीच पोल में करंट फैलने की अफवाह फैल गई और भगदड़ की वजह से बड़ा हादसा हो गया।
DM ने बताई भगदड़ की वजह
लखीसराय जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह साढ़े छह और सात बजे के बीच भीड़ अचानक बढ़ गई थी। इसकी वजह दो ट्रेनों का भी एक साथ ठहराव भी थी।
#WATCH | Bihar: Seven people died in a stampede-like incident at Ashokdham in Lakhisarai. Several injuries reported.
— ANI (@ANI) August 17, 2026
Visuals from the hospital and area of the incident. pic.twitter.com/NghSZcnBAF
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की लाइन अशोकधाम हॉल्ट तक पहुंच गई थी। हॉल्ट पर दो ट्रेनें रुकी हुई थीं। अचानक वहां बिजली का एक खंभा गिर गया। यह खंभा पुरुषों की लाइन के दाईं ओर था।
खंभा गिरने पर अफवाह फैल गई कि लोगों पर बिजली का तार (लाइव वायर) गिर गया है, लेकिन वह केबल वायर था। इससे बाईं ओर महिलाओं की लाइन पर दबाव बन गया। इस वजह से महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर गिर गईं।
2 मिनट के अंदर हुआ हादसा
DM ने बताया कि पुलिस प्रशासन सुबह 3 बजे से ही वहां गश्त कर रहा था। यह सब (Ashokdham Temple Stampede) अचानक 2 मिनट के अंदर हुआ। प्रशासन की टीम अभी सदर अस्पताल में हैं। मरने वाली सभी महिलाएं हैं। मरने वालों की सही संख्या का पता लगाया जा रहा है।
वहीं, एक श्रद्धालु ने बताया कि वह लाइन में लगी हुई थी, तभी पीछे से 10-12 महिलाओं ने पीछे धक्का दिया और वह बेहोश हो गई।
यह भी पढ़ें- बिहार के लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़; 7 श्रद्धालुओं की मौत, 8 से अधिक घायल
