लखीसराय में दो बच्चों की मां ने लगाई फांसी, पत्नी की मौत के बाद पति ने भी खाया जहर
हलसी के घोंगसा गांव में घरेलू विवाद के बाद दो बच्चों की मां काजू कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत से आहत पति सत्यम कुमार ने भी जहरी ...और पढ़ें

लखीसराय में दो बच्चों की मां ने लगाई फांसी, पत्नी की मौत के बाद पति ने भी खाया जहर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, हलसी (लखीसराय)। हलसी थाना क्षेत्र के घोंगसा गांव में घरेलू विवाद के बाद दो बच्चों की मां काजू कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत की जानकारी मिलने के बाद पति सत्यम कुमार उर्फ बोलबम ने भी घर में रखी घास में छिड़काव करने वाली जहरीली दवा पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।
घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, काजू कुमारी का किसी बात को लेकर अपनी सास एवं अन्य स्वजनों के साथ विवाद हुआ था। विवाद के बाद गुस्से में आकर वह अपने कमरे में चली गई और पंखे के हुक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी की मौत से आहत पति सत्यम कुमार ने भी घर में रखा विषैला पदार्थ पी लिया। ग्रामीणों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल लखीसराय रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही हलसी थाना के अपर थानाध्यक्ष रंजीत रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से विभिन्न नमूने एकत्र कर जांच शुरू कर दी है।
खबरें और भी
इधर, काजू कुमारी की मौत की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे और हत्या का आरोप लगाने लगे। मामले को लेकर गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
अपर थानाध्यक्ष रंजीत रंजन ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बिहार के इंजीनियर पर गिरी गाज, फर्जी सत्यापन मामले में निलंबित; दो पर विभागीय कार्रवाई शुरू