Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में हादसा, साउथ बिहार एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 06:11 PM (GMT+05:30)

    बड़हिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात साउथ बिहार एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। अत्यधिक भीड़ के कारण रौशन कुमार चलती ट्रेन से उतरने ...और पढ़ें

    लखीसराय बड़हिया में दर्दनाक हादसा, भीड़ के कारण नहीं उतर सका यात्री, ट्रेन से गिरकर मौत

    लखीसराय बड़हिया में दर्दनाक हादसा, भीड़ के कारण नहीं उतर सका यात्री, ट्रेन से गिरकर मौत

    HighLights

    1. बड़हिया स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत।

    2. चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में हुआ दर्दनाक हादसा।

    3. मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।

    संवाद सूत्र, बड़हिया (लखीसराय)। बड़हिया रेलवे स्टेशन पर सोमवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। डाउन प्लेटफार्म के आउटर सिग्नल के पास साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मृतक की पहचान बड़हिया नगर वार्ड संख्या सात निवासी स्व. योगेंद्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

    भीड़ के कारण नहीं उतर सका यात्री

    जानकारी के अनुसार रौशन कुमार सोमवार की सुबह किसी काम से पटना गया था। देर रात वह साउथ बिहार एक्सप्रेस से वापस बड़हिया लौट रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह स्टेशन पर समय रहते उतर नहीं सका। इसी बीच ट्रेन खुल गई और उसने उतरने की कोशिश की।

    उतरने के प्रयास में हुआ हादसा

    चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में रौशन कुमार असंतुलित होकर नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़हिया रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बड़हिया भेजा गया।

    इलाज के दौरान तोड़ा दम

    अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। इस खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

    परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    बताया जाता है कि रौशन कुमार अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी, 12 वर्षीय पुत्र और 9 वर्षीय पुत्री हैं। उसकी असामयिक मौत से परिजनों के सामने अब आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। मोहल्ले के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और शोक व्यक्त कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    पुलिस कर रही जांच

    इस संबंध में बड़हिया रेल थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।