Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mission 2024: इस खास रणनीति के साथ पटना आ रहे हैं अमित शाह; दांव पर लगी है इन दिग्गज नेताओं की साख

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Thu, 29 Jun 2023 06:56 AM (IST)

    अमित शाह पटना में विपक्षी दलों की एकता बैठक में केंद्र सरकार और भाजपा पर लगाए गए आरोपों का जवाब भी महागठबंधन के नेताओं को देंगे। तीन महीने के अंतराल प ...और पढ़ें

    Mission 2024: इस खास रणनीति के साथ पटना आ रहे हैं अमित शाह
    Mission 2024: इस खास रणनीति के साथ पटना आ रहे हैं अमित शाह

    पटना, रमण शुक्ला। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को बिहार आ रहे हैं। वे लखीसराय के गांधी मैदान में भाजपा के नौ साल बेमिसाल अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाएंगे। साथ ही मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद ललन सिंह के गढ़ से विपक्षी गालों पर करारा प्रहार भी करेंगे।

    शाह पटना में विपक्षी दलों की एकता बैठक में केंद्र सरकार और भाजपा पर लगाए गए आरोपों का जवाब भी महागठबंधन के नेताओं को देंगे। तीन महीने के अंतराल पर शाह बिहार आ रहे हैं। इससे पहले दो अप्रैल को नवादा में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का दावा है कि लखीसराय की सभा ऐतिहासिक होगी। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में कमल खिलेगा।

    खास रणनीति से लखीसराय आ रहे हैं शाह

    मुंगेर लोकसभा में भाजपा ने कभी जीत दर्ज नहीं की है। एनडीए यह सीट नीतीश कुमार के खाते में रही। 2014 में भाजपा की मदद से लोजपा की जीत हुई थी। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से ललन सिंह की जीत भाजपा की मदद से ही हुई है। 2014 में जब भाजपा से अलग होकर जदयू चुनाव लड़ा तो उसकी हार हो गई थी। मुंगेर में खासकर लखीसराय जिले वाले हिस्से में भूमिहार वोटर निर्णायक चर्चा है कि भाजपा यहां भूमिहार चेहरा विजय सिन्हा पर दांव लगा सकती है। पिछले कुछ दिनों से विजय सिन्हा लगातार यहां सक्रिय भी हैं। शाह का कार्यक्रम लखीसराय में लेने के पीछे भी विजय सिन्हा की भूमिका अहम रही है।

    भगवामय हुआ लखीसराय

    भाजपा ने लखीसराय शहर को भगवामय बना दिया है। हैलीपैड से लेकर सभा स्थल गांधी मैदान के अलावा शहर में आने वाले हर मार्ग को होर्डिंग, बैनर और पोस्टर से पाट दिया है। भाजपा के छोटे-बड़े नेता लगातार लखीसराय मे कैंप कर रहे हैं। अभी तक तय कार्यक्रम के अनुसार मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट सम्राट चौधरी और विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा के अलावा चार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, आरके सिंह, अश्विनी चौबे व नित्यानंद राय मौजूद रहेंगे।

    खबरें और भी

    विशेष विमान से आएंगे शाह

    अमित शाह पटना एयरपोर्ट पर विशेष विमान से आएंगे। सेना के हेलीकाप्टर से दोपहर 1.30 बजे लखीसराय पहुंच जाएंगे।इसके बाद वह अशोक धाम जाकर 40 मिनट पूजा-अर्चना करेंगे। वहां से तीन बजे रैली स्थल गांधी मैदान पहुंचेंगे। सभा स्थल पर एक घंटे तक शाह के रहने का कार्यक्रम तय है। इस दौरान वह सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद 4.15 पर लखीसराय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। घंटे भर बैठक लेने के बाद पांच बजे पटना के लिए निकल जाएंगे। पटना एयरपोर्ट से सीधे केंद्रीय गृह मंत्री के दिल्ली लौटने का कार्यक्रम तय है।