सहरसा-जमालपुर-गया मेमू ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, रेलवे के फैसले से यात्रियों को मिली राहत
किऊल-जमालपुर रेलखंड के पवय ब्रह्म स्थान हॉल्ट पर सहरसा-जमालपुर-गया मेमू ट्रेन का नियमित ठहराव सोमवार से शुरू हो गया है। ...और पढ़ें

सहरसा-गया मेमू ट्रेन को मिला नया स्टॉपेज, रेल यात्रियों को मिली राहत
HighLights
पवय ब्रह्म स्थान हॉल्ट पर मेमू ट्रेन का नियमित ठहराव शुरू।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के प्रयासों से ठहराव सुनिश्चित हुआ।
क्षेत्र के लोगों को आवागमन में अब मिलेगी सुविधा।
संवाद सूत्र, लखीसराय। किऊल-जमालपुर रेलखंड के पवय ब्रह्म स्थान हॉल्ट पर सहरसा-जमालपुर-गया मेमू ट्रेन संख्या 63387 एवं 63388 का नियमित ठहराव सोमवार से शुरू हो गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा उर्फ नुनू सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा एवं पिपरिया प्रखंड प्रमुख लूसी देवी के प्रतिनिधि रामविलास शर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।
मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रामशंकर शर्मा ने कहा कि केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के प्रयास से पवय ब्रह्म स्थान हॉल्ट पर दोनों ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित हुआ है।
उन्होंने इसके लिए सांसद एवं रेल मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रेन के नियमित ठहराव से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
जदयू जिलाध्यक्ष रामानुज शर्मा ने लोगों से टिकट लेकर ही यात्रा करने की अपील की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन के चालक एवं गार्ड को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर रेल यातायात निरीक्षक जमालपुर दिलीप कुमार, वाणिज्य प्रबंधक संजीव कुमार गुप्ता, उरैन स्टेशन प्रबंधक श्याम पुकार झा, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता जमालपुर विद्युत शशिभूषण प्रसाद, शिव-पार्वती नंदन प्रसाद सिंह उर्फ बमबम सिंह, अशोक कुमार सिंह महंत, भूषण सिंह, कन्हैया सिंह, सरपंच भूषण सिंह एवं सीताराम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
