Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नए वित्तीय वर्ष में सूर्यगढ़ा नगर परिषद का बदलेगी सूरत, कचरा सफाई, इंफ्रास्ट्रक्चर, नागरिक सुविधाओं पर रहेगा जोर

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 03:09 PM (IST)

    सूर्यगढ़ा नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक महत्वाकांक्षी बजट प्रस्तावित किया है। इसका उद्देश्य शहर का सुनियोजित और सर्वांगीण विकास करना है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संलाद सूत्र, सूर्यगढ़ा (लखीसराय)। वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट से नगर क्षेत्र के सूरत बदलने, शहर के सुनियोजित और सर्वांगीण विकास के लिए नगर परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। जिसमें कचरा सफाई, इंफ्रास्ट्रक्चर, नागरिक सुविधाएं के लिए इमारतें, संक्रमण रोकथाम के लिए फॉगिंग, दीपावली छठ को लेकर साफ सफाई, गर्मी के मौसम में प्याऊ, ठंडी मौसम के लिए अलाव, कबीर अंत्येष्ठि, पार्किंग, वेंडर जॉन बनाने, सड़क नाला निर्माण, लाइट, जल जीवन हरियाली को प्रस्तावित बजट में रखा गया है।

    बजट में बुनियादी सुविधा के विस्तार के साथ साथ शहर को आधुनिक, सुरक्षित व सुविधाजनक बनाने की दिशा में ठोस प्रावधान किया गया है। अब शहर का विकास मास्टर प्लान के तहत किया जाएगा।

    वित्तीय बजट में सर्वाधिक राशि का खर्च कचरा साफ सफाई, बिजली और ईंधन, स्टोर की खपत, भाड़ा, मरमत एवं रख रखाव, इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स नागरिक सुविधाएं इमारतें वाहन, अतिक्रमण व्यय आदि के लिए 14 करोड़ बीस लाख का परिवधान किया गया है।

    छठ दीपावली में साफ सफाई मच्छर से राहत के लिए फॉगिंग प्याऊ, ठंड में जलावन के लिए 13 करोड़ 38 लाख का प्राविधान, नप में कर्मचारियों के लिए मजदूरी,पेंशन भत्ता, वेतन, पीएफ के लिए 5 करोड़ 19 लाख, कार्यालय रख रखाव का खर्च किताब, पत्रिका, लेखन सामग्री, यात्रा और बीमा, अंकेक्षण शुल्क, इंजीनियर परामर्श, विज्ञापन प्रकाशन, परिषदों का भत्ता, बैठक के लिए 4 करोड़ 38 लाख, मार्केट कम्प्लेक्स, सामुदायिक भवन, शवदाह गृह शीत मोक्ष धाम, गरीबों के लिए बहु मंजिला आवास, पुस्तकालय, रैन बसेरा, सामुदायिक शौचालय बजट बनाया गया है।

    इसके अलावा, नप में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रण मशीनरी, जल जीवन हरियाली के लिए 130 करोड़ दो लाख (जिसमें सामुदायिक भवन 2 करोड़, ओल्डेज होम 2 करोड़, गरीबों के लिए बहु मंजिल आवास 2 करोड़, वेंडर जॉन 50 लाख, पार्किंग 10 लाख, वाहन नप 8 करोड़, मार्केट कम्प्लेक्स 1 करोड़) रोड नाला 72 करोड़, पब्लिक लाइट 5 करोड़, जलापूर्ति जल जीवन हरियाली 7 करोड़ 50 लाख, स्वास्थ्य परामर्श केंद्र 50 लाख, शवदाह गृह 1 करोड़, डस्टबिन 2 करोड़, ओपन जिम पार्क विकास 1 करोड़, सार्वजनिक शौचालय, मूत्रालय एवं महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट 1 करोड़ 50 लाख आदि का प्राविधान किया गया है। जबकि वित्तीय वर्ष 2026_27 में आय174 करोड़ 15 लाख तथा व्यय 169 करोड़ 26 लाख अनुमानित बजट बनाया गया है।

    खबरें और भी