Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीसराय में प्रेम विवाह के 10 साल बाद महिला की हत्या, पति समेत 6 पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 03:40 PM (IST)

    लखीसराय के पिपरिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव गायब होने का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

    महिला की हत्या ( सांकेतकि तस्वीर )

    महिला की हत्या ( सांकेतकि तस्वीर )

    HighLights

    1. लखीसराय में विवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

    2. पति समेत छह लोगों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप।

    3. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच और छापेमारी शुरू की।

    संवाद सूत्र, लखीसराय। पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर तीन खूंटी टोला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शव गायब किए जाने का मामला सामने आया है। हलसी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी विपिन सिंह ने अपनी पुत्री काजल कुमारी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाते हुए दामाद समेत छह लोगों के विरुद्ध पिपरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    प्राथमिकी के अनुसार, काजल कुमारी का लगभग दस वर्ष पूर्व रामचंद्रपुर तीन खूंटी टोला निवासी सिकंदर सिंह के पुत्र विपुल कुमार सिंह से प्रेम विवाह हुआ था। दंपती के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। 

    पति-पत्नी के बीच अक्सर होता था विवाद 

    आरोप है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शिकायत में कहा गया है कि सोमवार की मध्यरात्रि पति एवं अन्य स्वजनों ने काजल की फांसी लगाकर हत्या कर दी और बाद में शव को गायब कर दिया। 

    घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने काजल के मायके फतेहपुर में दी। इसके बाद पिता विपिन सिंह ने अपने स्तर से जानकारी जुटाई। संतुष्ट होने के बाद उन्होंने मंगलवार की शाम पिपरिया थाना पहुंचकर दामाद विपुल कुमार सिंह, समधी सिकंदर सिंह बेटी के देवर, ससुर और फुफेरे भाई समेत कुल छह लोगों को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। 

    आवेदन के आधार पर मामला दर्ज

    पिपरिया थानाध्यक्ष सौरभ सुमन ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी और कथित रूप से गायब शव की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की सच्चाई जांच के बाद स्पष्ट होगी।

    खबरें और भी