Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेल मंत्रालय ने दी बिहार को बड़ी सौगात: 29 नई परियोजनाओं को मंजूरी, 21 साल बाद बिहारीगंज-बिहुपुर को मिली हरी झंडी

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 06:13 PM (IST)

    रेल मंत्रालय ने 21 साल बाद बिहारीगंज-बिहपुर नई रेल लाइन परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है, जिससे स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, पुरैनी (मधेपुरा)। रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में बिहार राज्य के लिए स्वीकृत 29 नई रेल लाइन निर्माण कार्यों में बिहारीगंज से बिहपुर भाया चौसा-पचरासी नई रेल लाइन परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

    21 वर्षों से उक्त बहुप्रतीक्षित रेल परियोजना को हरी झंडी मिलने से इस क्षेत्र के आमलोगों सहित राजद कार्यकर्ता एवं पूर्व सांसद पप्पू यादव के समर्थकों के बीच काफी उत्साह एवं खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

    मालूम हो कि उक्त रेल परियोजना को लेकर वर्ष 2004 में मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहपुर से बिहारीगंज वाया पचरासी स्थल-लौआलगान-चौसा-पुरैनी को बजट सत्र में शामिल कराया था।

    उक्त मांग को गंभीरता से लेते हुए वर्ष 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहने वाले लालू प्रसाद यादव ने राज्यसभा में एक प्रश्न के दौरान बिहपुर से बिहारीगंज वाया पचरासी स्थल- लौआलगान-चौसा-पुरैनी नये रेल पथ निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन उनके रेल मंत्री पद से हटते ही उक्त परियोजना पर ग्रहण लग गया।

    इस दौरान समय-समय पर राज्यसभा सांसद प्रोफेसर मनोज कुमार झा,स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव एवं आलमनगर के विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव के द्वारा उदाकिशुनगंज अनुमंडल सहित कोसी को अंग क्षेत्र से जोड़ने को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री से उक्त परियोजना सहित अन्य नई रेल लाइन के निर्माण करने की मांग समय-समय पर की जाती रही।

    राज्यसभा सांसद ने की मांग

    राज्यसभा सांसद प्रोफेसर मनोज कुमार झा द्वारा लिखे गए पत्र के आलोक में केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा भागलपुर से मधेपुरा होते हुए भीमनगर नेपाल बार्डर तक नई रेल लाइन बिछाने के लिए 175 किलोमीटर लंबी रूट की जांच कराने का निर्देश रेलवे मंत्रालय को दिया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री के इस प्रयास से एक बार फिर से भागलपुर से लेकर भीम नगर तक के लाखों लोगों को रेल लाइन से जुड़ने की आस जगी है।

    खबरें और भी

    विधानसभा उपाध्यक्ष ने की मांग

    रेलवे सुविधा के मामले में सबसे पिछड़े कोसी प्रमंडल के उदाकिशुनगंज अनुमंडल को कोसी,सीमांचल से जोड़ने के उद्देश्य से स्थानीय विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने बीते 27 जून 2024 को केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र सौंपकर बिहारीगंज से नवगछिया भाया उदाकिशुनगंज-पुरैनी-चौसा एवं बिहारीगंज से सिमरी बख्तियारपुर भाया उदाकिशुनगंज -आलमनगर-सोनवर्षा तक नई रेल लाइन परियोजना के स्वीकृति की मांग की गई थी।

    यह भी पढ़ें- भोजपुर में 469 करोड़ की लागत से 49 सड़कें होंगी चकाचक, पीडब्लूडी ने निकाला टेंडर