Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'चुम्मा मांगे ले मास्टरवा', बिहार में एग्जाम सेंटर के अंदर छात्रा ने भोजपुरी गाने पर बनाई रील; अब होगा एक्शन

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 09:07 PM (IST)

    भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की स्नातक द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के दौरान एक छात्रा द्वारा परीक्षा हॉल में भोजपुरी गाने पर रील बनाने का मामला साम ...और पढ़ें

    परीक्षा केंद्र के अंदर बनाए गए वीडियो में प्रवेश पत्र लहराती छात्रा। सौ. सोशल मीडिया

    परीक्षा केंद्र के अंदर बनाए गए वीडियो में प्रवेश पत्र लहराती छात्रा। सौ. सोशल मीडिया

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, मधेपुरा। भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के स्नातक द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कथित तौर पर परीक्षा केंद्र के भीतर भोजपुरी गाने पर रील बनाने का मामला सामने आया है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (जिसकी पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है) में परीक्षा हॉल के अंदर एक छात्रा भोजपुरी गीत पढ़े न जाइब पढ़ाई... कोचिंग क्लास करे के... माई रे, चुम्मा मांगे ले मास्टरवा, मैट्रिक पास करे के..., पर रील बनाती नजर आ रही हैं।

    वीडियो में छात्रा बीएनएमयू का प्रवेश पत्र भी दिखा रही है, जिससे परीक्षा की गोपनीयता एवं केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

    वायरल वीडियो में छात्रा के पीछे अन्य छात्रा भी मोबाइल का प्रयोग करते दिखाई दे रही है। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है और जांच का आदेश दिया है।

    वीडियो में लिखा है, बीए सेकंड सेमेस्टर एग्जाम टाइम मस्ती:

    वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर काजल विष्णु नाम के यूजर अकाउंट से अपलोड किया गया है। वीडियो के कैप्शन में बीए सेकंड सेमेस्टर एग्जाम टाइम मस्ती, आरजेएम कॉलेज सहरसा लिखा गया है। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संबंधित इंस्टाग्राम प्रोफाइल को प्राइवेट कर दिया गया।

    कथित तौर पर यह वीडियो बीएनएमयू अंतर्गत रमेश झा महिला महाविद्यालय सहरसा में आयोजित बीए द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा के दौरान बनाया गया, बताया जा रहा है।

    हॉलकि, दैनिक जागरण इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। विश्वविद्यालय प्रशासन भी फिलहॉल जांच पूरी होने तक वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर रहा है।

    विश्वविद्यालय ने 25 जून को ही जारी किया था प्रतिबंध का आदेश:

    मालूम हो कि परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार झा ने गत 25 जून को सभी परीक्षा केंद्राधीक्षकों को एक लिखित निर्देश जारी कर परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ तथा अन्य किसी भी इलेक्ट्रानिक उपकरण के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था।

    निर्देश में स्पष्ट कहा गया था कि किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं रहना चाहिए।

    साथ ही यह भी चेतावनी दी गई थी कि यदि किसी परीक्षा केंद्र से परीक्षा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है, तो संबंधित छात्र को तत्काल निष्कासित करते हुए इसकी सूचना परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को भेजी जाए।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में प्रमाणित होता है कि वीडियो विश्वविद्यालय के किसी परीक्षा केंद्र के अंदर बनाया गया है, तो संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक, वीडियो बनाने वाली छात्रा व लापरवाही बरतने वाले अन्य जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध विश्वविद्यालय के नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित छात्रा के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अरुण कुमार झा, परीक्षा नियंत्रक, बीएनएमयू

    खबरें और भी