Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधेपुरा : 47 नीलगाय को वन विभाग के कर्मचारियों ने मारी गोली, फसलों को करता था नष्ट

    Updated: Wed, 21 Jan 2026 06:39 PM (IST)

    मधेपुरा के उदाकिशुनगंज प्रखंड की शाहजादपुर पंचायत में वन विभाग ने किसानों की शिकायत पर 47 नीलगायों को मार गिराया। ये नीलगाय फसलों को भारी नुकसान पहुंच ...और पढ़ें

    नील गाय को शूट करने के लिए तैयार वनकर्मी

    नील गाय को शूट करने के लिए तैयार वनकर्मी

    HighLights

    1. वन विभाग ने 47 नीलगायों को मार गिराया।

    2. नीलगाय फसलों को नष्ट कर किसानों को परेशान कर रही थीं।

    3. किसानों और मुखिया की शिकायत पर हुई कार्रवाई।

    संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। मधेपुरा के उदाकिशुनगंज प्रखंड की शाहजादपुर पंचायत के गांवों के बहियार में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 नील गाय को मार गिराया। इस कार्रवाई से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। बताते चलें कि इलाके में नील गाय ने किसानों को परेशान कर रखा है। नीलगाय फसलों को बर्वाद कर रहे हैं। किसानों ने फसल क्षति को लेकर वन विभाग के अधिकारी से शिकायत की। उसके बाद अधिकारी ने गुरुवार को कार्रवाई आपरेशन चलाया।

    वर्षो बाद नीलगाय के शूट होने से किसानों को भारी राहत मिली है‌।  जानकारी के अनुसार पंचायत के किसानों ने शाहजादपुर पंचायत के मुखिया सुलोचना देवी को आवेदन देकर नीलगाय के आतंक से फसलों की होने वाले क्षति से निजात दिलाने की मांग की थी । जहां मुखिया के सहमति और किसानों के आवेदन पर वन विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नीलगाय के शूट के लिए आदेश निर्गत किया।  इसके बाद बुधवार को पहुंचे शूटर आलोक कुमार सिंह और संजीव कुमार सिंह ने  47 नीलगायों  को शूट किया।

    पंचायत के लोगों ने अभी भी कुछ नीलगाय के बचे रहने का अंदेशा जताया है। वन विभाग के फोरेस्टर वचनदेव झा ने बताया कि किसानों के शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला है। इससे किसानों को राहत मिलेगी। कार्रवाई में  फोरेस्टर वचनदेव झा वनकर्मी प्रेम कुमार, चांदनी कुमारी आदि शामिल थे।

    फोरेस्टर वचनदेव झा ने बताया कि बुधवार को वन विभाग के कर्मियों के साथ शाहजादपुर पंचायत के बहियार में शूटरों ने 47 नीलगाय को शूट किया। मुखिया सुलोचना देवी ने वन विभाग को आवेदन देकर नीलगाय के उत्पात से फसलों की होने वाले क्षति से निजात दिलाने की मांग की थी। मुखिया की सहमति और किसानों के आवेदन पर वन विभाग ने दरभंगा से शूटर को बुलाया। शूटर आलोक कुमार सिंह और संजीव कुमार सिंह ने बहियार में कुल 47 नीलगायों को शूट किया। इसके बाद सभी को दफ्न करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। कार्रवाई में फोरेस्टर वचनदेव झा के अलावा वनकर्मी प्रेम कुमार व चांदनी कुमारी मौजूद रहीं।

    खबरें और भी