मधेपुरा में 60 साल के बुजुर्ग ने 12 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
मधेपुरा के शंकरपुर में 60 वर्षीय अधेड़ ने 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने त् ...और पढ़ें

मधेपुरा में 60 साल के बुजुर्ग ने 12 साल की मासूम से किया दुष्कर्म
HighLights
मधेपुरा के शंकरपुर में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना।
60 वर्षीय आरोपित ब्रह्मदेव मेहता को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपित न्यायिक हिरासत में।
संवाद सहयोगी, मधेपुरा। जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्ची के साथ 60 वर्षीय अधेड़ द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 28 जुलाई की संध्या को घटित घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने 31 जुलाई को महिला थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई।
महिला थानाध्यक्ष नीतू कुमारी के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की संध्या को आरोपित ब्रह्मदेव मेहता को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल जांच भी कराया गया है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपित शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र का हसनपुर निवासी ब्रह्मदेव मेहता है। 28 जुलाई की शाम आरोपित ने बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार को जानकारी मिली तो गांव में हड़कंप मच गया।
आरोप है कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय स्तर पर पंचायती कर मामले को दबाने की कोशिश की गई। कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार पर समझौता करने का दबाव भी बनाया, लेकिन पीड़ित परिवार अपने निर्णय पर अडिग रहे व कानूनी कार्रवाई की मांग पर कायम रहे।
खबरें और भी
घटना के तीन दिनों बाद पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाकर महिला थाना पहुंचकर आवेदन सौंप दिया। इस बाबत महिला थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान एवं आवेदन के आधार पर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।