मोबाइल ऐप से होगी जनगणना 2027, मकानों और सुविधाओं पर दर्ज होंगे 33 सवालों के जवाब
मधेपुरा के बिहारीगंज में जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। आग ...और पढ़ें

मधेपुरा के बिहारीगंज में मकान सूचीकरण से लेकर डिजिटल डेटा संग्रह तक की दी जा रही ट्रेनिंग, तीन चरणों में होगा प्रशिक्षण
संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा)। प्रखंड मुख्यालय स्थित माडर्न हाई स्कूल के भवन में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रथम चरण का प्रशिक्षण शुरू किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ अमित कुमार, एचएम मुकेश कुमार और प्रशिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।
तीन चरणों में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम
बीडीओ अमित कुमार ने बताया कि जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण और मकान गणना कार्य के लिए प्रगणकों व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण 13 से 15 अप्रैल, दूसरा 16 से 18 अप्रैल और तीसरा 19 से 21 अप्रैल तक चलेगा।
पूरे दिन चलेगा प्रशिक्षण सत्र
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक दिया जाएगा। इसमें चयनित प्रगणक और पर्यवेक्षकों को विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
डिजिटल माध्यम पर आधारित होगी जनगणना
बीडीओ ने बताया कि आगामी जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम पर आधारित होगी। इसके लिए मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संग्रह किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आजादी के बाद वर्ष 1931 के पश्चात पहली बार जनगणना में जातिगत डेटा का समावेश किया गया है, जो इसे और अधिक महत्वपूर्ण बनाता है।
लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
बीडीओ ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण लेना होगा।
प्रशिक्षकों ने दी विस्तृत जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक अमन कुमार सिंह, अमित कुमार, ललन कुमार और हरिश्चंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को डेटा संग्रह की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने मोबाइल ऐप के उपयोग, मकानों के प्रकार, बुनियादी सुविधाओं और संपत्ति से जुड़े 33 महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
खबरें और भी
सभी चयनित कर्मी रहे मौजूद
प्रथम दिन आयोजित प्रशिक्षण में चयनित सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और प्रतिभागियों ने जनगणना कार्य को सफल बनाने का संकल्प लिया।