Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्णिया-पटना एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण को मिली हरी झंडी, सिक्स लेन से कनेक्ट होगा मधेपुरा

    Updated: Tue, 05 May 2026 01:57 PM (IST)

    मधेपुरा जिले में पूर्णिया-पटना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए 159.7142 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण को मंजूरी मिल गई है। यह सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे 2028 तक प ...और पढ़ें

    पूर्णिया-पटना एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण को मिली हरी झंडी

    पूर्णिया-पटना एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण को मिली हरी झंडी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    शैलेश कुमार, बिहारीगंज (मधेपुरा)। मधेपुरा जिले से होकर गुजरने वाली पूर्णिया-पटना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे (Purnia Patna Greenfield Expressway) के लिए 159.7142 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण को मंजूरी मिल गई है। ग्वालपाड़ा व बिहारीगंज अंचल में भूमि अधिग्रहण किया जाना है।

    भूमि अधिग्रहण के लिए दावा और आपत्तियों के लिए अंचल कार्यालय परिसर में भूमि के प्रकार की संक्षिप्त वर्णन की सूची चस्पा की गई है। जिले में 17.4 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे का निर्माण होना है।

    इस सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे (Bihar New Six Lane Expressway) का निर्माण का लक्ष्य 2028 निर्धारित किया गया है।

    बाढ़ और पिछड़ेपन की मार झेल रहे कोसी-सीमांचल के लिए पटना- पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण से इलाके की तस्वीर बदलेगी इस ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने भारत का राजपत्र के माध्यम से भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना प्रकाशित कर दिया है।

    भूमि अधिग्रहण के लिए दावा और आपत्तियों के लिए अंचल कार्यालय परिसर में भूमि के प्रकार की संक्षिप्त वर्णन की सूची चस्पा दिया गया। जिसकी प्रकिया पूर्ण कर ली गई है। इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी पूरी मुस्तैदी से कार्य कराने में जुटे हैं।

    ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के लिए मधेपुरा जिले में 159.7142 हेक्टेयर भूमि की सूची का प्रकाशन किया गया है। भूखंड निर्माण, अनुरक्षण, प्रबंधन और प्रचालन के लिए 168.3 से 185.7 किलोमीटर भूमि की आवश्यकता है। इस प्रोजेक्ट की मंजूरी केंद्र सरकार द्वारा दी गई है। मंजूरी मिलने के बाद इसके भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है।

    सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा मधेपुरा

    बिहार के सीमाओं के अंदर का पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे होगा। इसके निर्माण में 40 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार एवं 60 प्रतिशत राशि निर्माण एजेंसी की हिस्सेदारी होगी। निर्माण एजेंसी को टोल टैक्स के माध्यम से लागत राशि वसूल करना होगा। इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2028 तक पूर्ण करने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है।

    खबरें और भी

    एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूर्ण होने के बाद पटना से पूर्णिया का सड़क मार्ग से 8-10 घंटे की दूरी 3-4 घंटे में पूरी हो सकेगी। मधेपुरा से महज ढ़ाई-तीन घंटे में लोग पटना पहुंच सकेंगे।

    इस एक्सप्रेस-वे के चालू होने से कोसी- सीमांचल में उद्योग-धंधे की जाल बिछने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। किसानों को भी अपने खेत के अनाज को बड़ी मंडी तक ले जाने में सुविधा के साथ युवाओं का रोजगार के पलायन पर भी विराम लगेगा।

    इन इलाकों में किया जाना है भूमि अधिग्रहण

    ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत विशुनपुर अरार, रसना, बभनगांवा, सुखासन, टेमा, महाराजगंज, परसाहा, टेमा भेला, चकला गोपाल झा, महाराजगंज और बिहारीगंज प्रखंड के फतेहपुर, बभनगांवा, रजनी, कठौतिया व शेखपुरा मौजा में 159.7142 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किया जाना है। इसकी सूची अंचल कार्यालयों में प्रकाशित की गई है।

    पूर्णिया-पटना ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो की चुकी है। सूचना जारी कर दावा-आपत्ति लिया गया है। अब मुआवजा के लिए रैयतों की सूची तैयार की जा रही है। - अभिषेक रंजन, जिलाधिकारी