Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में चलती ट्रेन से गिरा यात्री, कट गया हाथ; मदद की बजाय वीडियो बनाते रहे लोग

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 11:15 AM (IST)

    मधेपुरा में जनहित एक्सप्रेस से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मुरलीगंज के पास हुए इस हादसे में राजा सिंह का दाहिना हाथ कट गया और सिर में च ...और पढ़ें

    ट्रेन एक्सीडेंट के बाद जुटी भीड़। फोटो जागरण

    ट्रेन एक्सीडेंट के बाद जुटी भीड़। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, मुरलीगंज (मधेपुरा)। सहरसा-पूर्णिया रेलखंड पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें चलती ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दाहिना बाजू पूरी तरह कट कर अलग गया।

    घायल की पहचान पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के चैनपुरा निवासी बबलू सिंह के पुत्र राजा सिंह(55)के रूप में हुई है। घटना मुरलीगंज स्टेशन से ठीक पहले स्टेट हाईवे-91 स्थित रेलवे ढाला के पास की है।

    दुर्घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने तड़प रहे व्यक्ति की मदद नहीं की। मौके पर पहुंचे पत्रकार ने पुलिस को घटना से अवगत कराया।

    इसके बाद मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी एंबुलेंस लेकर पहुंचे और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज में भर्ती कराया।

    प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से भी जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा ले जाया गया। इसके बाद मेडिकल कालेज से भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    जनहित एक्सप्रेस ट्रेन से गिर गए थे राजा सिंह

    बताया जाता है कि सहरसा से पूर्णिया जा रही जनहित एक्सप्रेस (13206) से शनिवार की शाम करीब 4.30 बजे राजा सिंह अचानक गिर पड़े। हादसे में उनका दाहिना हाथ कट गया, सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग घायल की मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो और फोटो बनाने में जुटे रहे।

    इसी दौरान घटना की जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को मिली, जिसके बाद घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक के अनुसार घायल की हालत नाजुक है और बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

    थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही अस्पताल से एंबुलेंस बुलाया और तत्काल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल व्यक्ति होश में थे और उन्होंने स्वजन का मोबाइल नंबर नोट कराया। जिसके आधार पर परिवार के सदस्यों को जानकारी दी गई।

    यह भी पढ़ें- सीमांचल एक्सप्रेस के चालक की वजह से टला बड़ा हादसा; पटना में ट्रैक पर फंसी कार देखकर लगाई ब्रेक

    यह भी पढ़ें- पुलिस कस्टडी में हुई थी भाई की मौत, न्याय की मांग को लेकर टावर में चढ़ा युवक; सिवान में 3 घंटे रहा हड़कंप