पुलिस कस्टडी में हुई थी भाई की मौत, न्याय की मांग को लेकर टावर में चढ़ा युवक; सिवान में 3 घंटे रहा हड़कंप
सिवान में एक युवक अपने भाई की संदिग्ध जेल मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सैफ अली उर्फ लालू ने ...और पढ़ें

नीचे खड़ी भीड़। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सिवान। बिहार के सिवान जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप शनिवार की सुबह एक मोबाइल टावर पर भाई की मौत मामले में प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा नाराज युवक एक मोबाइल टावर पर चढ़ा गया।
युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर निवासी असलम अली के बेटे सैफ अली उर्फ लालू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।
सैफ अली अपनी मांगों पर अड़ा रहा और बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने तथा लिखित आश्वासन देने की मांग करता रहा। पुलिस के आश्वासन देने और समझाने पर युवक तीन घंटे बाद नीचे उतरा।
जेल में हुई थी भाई की मौत
जानकारी के अनुसार, सैफ अली के छोटे भाई अनवर अली उर्फ बिहारी को 31 जुलाई 2025 को एक चोरी के मामले में जमानत रद होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। स्वजन के अनुसार, गिरफ्तारी के 48 घंटे के अंदर, दो अगस्त को जेल के अंदर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
जेल प्रशासन ने इसे आत्महत्या बताया था, लेकिन स्वजन ने इस पर सवाल उठाते हुए इसे संदिग्ध मौत करार दिया और न्याय की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मृत अनवर के शव का पोस्टमार्टम पटना पीएमसीएच में कराया गया था, लेकिन स्वजनों का आरोप है कि अब तक पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
खबरें और भी
इससे नाराज सैफ अली ने बताया कि वह लगातार थाना और अधिकारियों को आवेदन दे रहा है, लेकिन उसकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के आश्वासन देने और समझाने-बुझाने पर युवक मोबाइल टावर से नीचे उतरा, मामले की जांच हो रही है।