Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधेपुरा: महिला के घर में पकड़ाया युवक, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर पीटा; मुंह पर कालिख पोती और जूते की माला पहनाई

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:44 PM (IST)

    मधेपुरा के परमानंदपुर में एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पीटा और उसके चेहरे पर कालिख पोती। ...और पढ़ें

    महिला के साथ कमरे में बंद युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने पीटा। फोटो- वीडियो ग्रैब

    महिला के साथ कमरे में बंद युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने पीटा। फोटो- वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. परमानंदपुर में महिला के साथ युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा।

    2. आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को खंभे से बांधकर पीटा।

    3. पुलिस ने भीड़ से युवक को छुड़ाकर न्यायिक हिरासत में भेजा।

    संवाद सूत्र, कुमारखंड (मधेपुरा)। श्रीनगर थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत में एक 45 वर्षीया महिला के साथ कथित रूप से अवैध संबंध बनाते हुए युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया।

    आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपित युवक को खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई करने लगे। साथ ही उसके मुंह में कालिख-चूना पोत कर जूते-चप्पल का माला पहना दिया। इसी दौरान घटना की सूचना किसी ने डायल-112 पर पुलिस को दे दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों के आक्रोश के कारण युवक को भीड़ से मुक्त में पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में श्रीनगर, कुमारखंड, बेलारी एवं भतनी थाना की संयुक्त पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से प्रसारित हो रहा है।

    मंगलवार की देर रात कथित रूप से परमानंदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-10 निवासी योगी पासवान के पुत्र सुरेंद्र पासवान (28) महिला के घर पहुंच गया। महिला के ससुर ने युवक को बहू के कमरे में घुसता हुआ देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दे दी।

    इसके बाद ग्रामीणों ने युवक को महिला के साथ संबंध बनाते घर के अंदर पकड़ लिया। आक्रोशित ग्रामीण युवक को खंभे से बांध कर पिटाई करने लगे। इस बीच भीड़ का फायदा उठाकर महिला फरार हो गई। बुधवार को महिला के ससुर ने आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसके बाद आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    खबरें और भी

    सिलाई कटाई सीखने के दौरान दोनों के बीच बना अवैध संबंध

    स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि आरोपित युवक और महिला के बीच लगभग दो वर्षों से अवैध संबंध था। महिला सिलाई कटाई सीखने के लिए आरोपित की पत्नी के पास जाया करती थी।

    इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। महिला की 18 वर्ष शादी हुई थी, उसके तीन बच्चे हैं। वहीं आरोपित सुरेंद्र पासवान भी विवाहित है और दो बच्चों का पिता है।

    यह भी पढ़ें- भरत तिवारी के भाई से पुलिस के सामने मारपीट, 7 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

    यह भी पढ़ें- बिहार में 83 साल का बुजुर्ग जाएगा जेल, हाई कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा; जमीन विवाद में फायरिंग का आरोप

    महिला के ससुर के आवदेन पर केस दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि कानून अपने हाथ में नहीं लें और किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें।

    -

    कृष्ण कुमार, थानाध्यक्ष, श्रीनगर।