Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में गर्भवती महिला के साथ रेप की कोशिश, गांव के युवक पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 05:50 PM (IST)

    मधेपुरा के श्रीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया; पुलिस ने प्रा ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. मधेपुरा में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार।

    2. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

    3. आरोपी युवक पहले भी छेड़छाड़ कर चुका था।

    संवाद सूत्र, कुमारखंड (मधेपुरा)। श्रीनगर थाना क्षेत्र में 18 महीने के बच्चे की मां के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के शोर मचाने पर आराेपित फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।

    पीड़िता के अनुसार, बुधवार की सुबह वह बहियार से घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया।

    आरोप है कि युवक जबरन उसे सड़क किनारे स्थित अपने कामत के पीछे बांसबाड़ी में खींचकर ले गया, वहां जमीन पर पटककर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा।

    महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दी तो उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपित मौके से फरार हो गया।

    पहले भी कर चुका है छेड़छाड़

    स्वजन के साथ थाना पहुंची पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित युवक पूर्व में भी इस प्रकार की हरकत कर चुका है। उस समय गांव में पंचायत कर मामले को समाप्त करा दिया गया था, लेकिन आरोपित की गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ।

    पीड़िता ने आरोपित के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला द्वारा थाना में आवेदन देकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।

    आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार में दुस्साहस! खगड़िया में दारोगा को पीटकर पिस्टल छीन भागे अपराधी, पुलिस ने पैर में गोली मार किया हाफ एनकाउंटर