Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधेपुरा में ₹22.17 लाख से बदलेगी श्मशान घाट की सूरत, शवदाह के लिए शेड-बरामदा और स्नानगृह का होगा निर्माण

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 06:17 PM (IST)

    ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर मधेपुरा के लक्ष्मीपुर लालचंद में 22.17 लाख की लागत से अत्याधुनिक मोक्ष धाम का निर्माण होगा। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मधेपुरा के लक्ष्मीपुर लालचंद में बनेगा अत्याधुनिक मोक्ष धाम।

    2. 22.17 लाख की लागत से होगा निर्माण, मिलेगी आधुनिक सुविधाएँ।

    3. दाह स्थल, प्रतीक्षा शेड, पेयजल, शौचालय जैसी सुविधाएँ होंगी।

    संवाद सूत्र, बिहारीगंज (मधेपुरा)। ग्रामीण विकास विभाग एवं सचिव पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव के निर्देशानुसार सात निश्चय-3 के अंतर्गत पंचायत के सरकारी भूमि पर मोक्ष धाम निर्माण के लिए अंचलाधिकारी और बीपीआरओ ने बुधवार को भूमि का निरीक्षण किया।

    इस दौरान सीओ अविनाश कुमार ने लक्ष्मीपुर लालचंद चांय टोला में 65 डिसमिल श्मशानघाट की भूमि का जायजा लिया। उन्होंने मुखिया संदीप कुमार उर्फ पिन्टू यादव, पंसस प्रतिनिधि राजेश शर्मा एवं ग्रामीणों से श्मशानघाट की संरचना की जानकारी ली।

    सीओ ने बताया कि स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन योजना एवं विकास विभाग पटना द्वारा मानक प्राक्कलन एवं नक्शा के अनुसार 22.17 लाख की राशि से आधुनिक मोक्ष धाम का निर्माण किया जाएगा।

    इस अत्याधुनिक मोक्ष धाम में शवों के दाह से पूर्व अंत्येष्टि से संबंधित क्रियाकर्म के लिए दो पक्की चबूतरे, लकड़ी के माध्यम से अंत्येष्टि के लिए शेड अंतर्गत दो दाह स्थल, प्रतिक्षा के लिए शेड, खुला बरामदा, एक कमरा, स्वच्छ पेयजल के लिए बोरिंग एवं टंकी, दो शौचालय और स्नानघर का निर्माण किया जाएगा।

    मोक्षधाम की वीबी जी रामजी योजना के तहत घेराबंदी और पौधारोपण भी किया जाएगा। मुखिया संदीप कुमार ने कहा कि लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत में मोक्षधाम के निर्माण से पंचायतवासियों को शवदाह के लिए जगह ढूंढने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

    इससे स्वच्छता और आधारभूत संरचना में सुधार होगा। इस अवसर पर बीपीआरओ चंदन कुमार, पंचायत सचिव शंभू मंडल, लेखापाल कुणाल कुमार, शिक्षक कुमोद कुमार मंडल, वार्ड सदस्य विपीन मंडल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर-छपरा रोड में 50 से अधिक जगहों पर एनएचएआई की जमीन पर कब्जा, अब चलेगा बुलडोजर

    यह भी पढ़ें- आतंकी नेटवर्क के निशाने पर कटिहार, युवाओं को सॉफ्ट टारगेट बना रहे सीमा पार के हैंडलर