Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nitish Kumar: नीतीश पर अटकलों के बीच ये क्या बोल गए मुकेश सहनी, महागठबंधन में शामिल होंगे CM?

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 05:21 PM (IST)

    मुकेश सहनी ने नीतीश कुमार से राजनीति से संन्यास लेने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि नीतीश कुमार अब राज्य को संभाल नहीं पा रहे हैं और बिहार में अराज ...और पढ़ें

    वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो PTI
    वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो PTI

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री को अब राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए : मुकेश सहनी
    2. उदाकिशुनगंज में बोले वीआईपी सुप्रीमो, सीएम की कोई विचारधारा नहीं

    संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। उदाकिशुनगंज में गुरुवार रात को वीआईपी सुप्रीमो सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) का महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वह बेगूसराय से सड़क मार्ग से निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मधेपुरा जा रहे थे। इसी क्रम में वे उदाकिशुनगंज में रुके और महागठबंधन कार्यकर्ताओं के साथ वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चाएं की।

    पत्रकारों से बातचीत के क्रम में मुकेश सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। अब मुख्यमंत्री से सत्ता नहीं संभल पा रही है। राज्य में अराजकता का माहौल है। अपराध और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सूबे में जनहित में कोई काम नहीं हो रहा है।

    'नीतीश कुमार का मकसद...'

    मुकेश सहनी ने दावा किया कि नीतीश कुमार का मकसद सिर्फ कुर्सी से चिपके रहना रह गया है। आने वाले समय में राज्य में महागठबंधन की सरकार बनेगी। हमलोग घूम-घूम कर लोगों की सेवा में लगे हुए हैं, लेकिन सत्ता में शामिल लोग मलाई खा रहे हैं। नीतीश कुमार की अपनी कोई विचारधारा नहीं है। सत्तासीन नेताओं को बिहार की जनता जबाब देगी।

    'नीतीश कुमार को संन्यास लेना चाहिए'

    उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को अब राजनीति से संन्यास लेना चाहिए। नीतीश कुमार को खुद का आकलन करना चाहिए। उन्हें राजनीति से सेवानिवृत्ति होना चाहिए या नहीं। लोग सोचें कि बिहार को नीतीश कुमार ने पिछले 20 साल में क्या दिया? अन्य राज्य आज कहां से कहां पहुंच गए, लेकिन बिहार आज भी वहीं का वहीं है।

    सहनी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से मुख्यमंत्री को न बिहार से मतलब है और न ही जनता से। यही कारण है कभी इधर जाते हैं और कभी उधर जाते हैं। उन्हें सिर्फ मुख्यमंत्री बनने से मतलब है, उनकी अपनी कोई विचारधारा नहीं है।

    खबरें और भी

    क्या नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल होंगे?

    सहनी ने दावा किया कि इस साल विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने नीतीश कुमार के महागठबंधन में शामिल होने की बातों को नकारा।

    मौके पर वीआईपी के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव कुमार सहनी, राजद प्रदेश सचिव कंतलाल शर्मा, राजद नेता इं. नवीन कुमार निषाद, पूर्व प्रमुख विकासचंद्र यादव, कांग्रेस नेता मु. शरीफ, मु. पप्पू, देव कुमार, विरेन्द्र सहनी, राधेश्याम मुखिया, संजय मंडल, कन्हैया सहनी, राहुल कुमार, हिरो कुमार आदि मौजूद थे।

    ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: शाहनवाज हुसैन ने बिहार चुनाव पर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, लालू यादव का भी लिया नाम

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा? BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिया फाइनल जवाब