Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा? BJP प्रदेश अध्यक्ष ने दिया फाइनल जवाब

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 04:29 PM (IST)

    बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में लीडर को लेकर लगातार एलान किए जा रहे हैं। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बड़ा एलान करते हुए बता दि ...और पढ़ें

    दिलीप जायसवाल ने नीतीश कुमार को लेकर किया एलान (जागरण)
    दिलीप जायसवाल ने नीतीश कुमार को लेकर किया एलान (जागरण)

    HighLights

    1. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पांडव की तरह एकजुट हैं एनडीए के पांचों घटक दल
    2. दिलीप जायसवाल ने कहा कि 2025 के चुनाव में चुनौती और अवसर दोनों देखने को मिलेगा

    जागरण संवाददाता, शिवहर। Bihar Political News Today: भूमि एवं राजस्व मंत्री सह बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि जिस तरह पांच पांडवों ने एकजुट होकर महाभारत की लड़ाई जीती थी, उसी तह बिहार एनडीए के पांचों दल 2025 के चुनाव को जीतने के लिए पांडव की तरह तैयार है।

    2025 का चुनाव में चुनौती और अवसर दोनों

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। कहा कि 2025 का चुनाव हमारे लिए चुनौती और अवसर दोनों है। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार मिलकर काम कर रहे हैं और बिहार को विकसित बनाने का सपना सच में साकार करने में लगे है।

    नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा बिहार विधानसभा चुनाव 2025

    शिवहर किसान मैदान में आयोजित एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। नीतीश कुमार मतलब विकास, कानून और रोजगार। डा. जायसवाल ने कहा कि राजद के लोग रोजाना सत्ता प्राप्त करने के सपने देख रहे है।

    उनका यह सपना पूरा नहीं होने वाला है। वर्ष 2005 के बाद से लोगों ने लालटेन को तोड़ कर फेंक दिया है। अब लोग बिजली जला रहे है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि -2025, फिर से नीतीश। उन्होंने कहा कि बगहा से 15 जनवरी को शुरू यह यात्रा आज शिवहर-सीतामढ़ी में पहुंची है। एनडीए के सभी पांच दलों के घटक दल एक साथ जिलों के भ्रमण पर है।

    खबरें और भी

    दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह व भीड़ से साफ हो गया है कि बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि 2025 में 225 सीट जीतेंगे।

    इन नेताओं ने दिया संबोधन

    कार्यक्रम को लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, हम सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष डा. अनिल कुमार, सांसद लवली आनंद, विधायक चेतन आनंद, पूर्व सांसद रमा देवी, पूर्व विधायक मो. शरफुद्दीन ने भी संबोधित किया।

    इसके अलावा ठाकुर रत्नाकर राणा, भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष सह एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के सह संयोजक आशुतोष शंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष कमलेश पांडेय, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष विजय पांडेय, हम के जिलाध्यक्ष मो. इब्राहिम व रालोमो के जिलाध्यक्ष कल्याण पटेल के अलावा भाजपा नेत्री डा. नूतन सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: प्रशांत किशोर के लिए ये क्या बोल गईं नीतीश की मंत्री, मच सकता है सियासी घमासान

    Prashant Kishor: अब गांधी मैदान नहीं इस जगह होगा प्रशांत किशोर का प्रदर्शन, इन शर्तों को पूरा करना जरूरी