Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब WhatsApp पर मिलेगी आयुष्मान योजना की हर सुविधा, घर बैठे बनाएं कार्ड

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 07:10 PM (GMT+05:30)

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए 'आयुष्मान सारथी' व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च किया है। अब लाभार्थी घर बैठे मोबाइल ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. आयुष्मान सारथी व्हाट्सएप चैटबॉट हुआ लॉन्च।

    2. घर बैठे पाएं आयुष्मान कार्ड, पात्रता की जानकारी।

    3. शिकायत दर्ज करें और फीडबैक भी दें।

    जागरण संवाददाता, मधुबनी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) के लाभार्थियों को अब छोटी-छोटी सेवाओं के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने 'आयुष्मान सारथी' नाम से आधिकारिक व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू किया है। इसके जरिए लाभार्थी 24 घंटे अपने मोबाइल से आयुष्मान योजना से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

    व्हाट्सएप पर मिलेगी कई तरह की सुविधाएं

    अब लाभार्थी व्हाट्सएप के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवाने, पात्रता की जांच करने, कार्ड डाउनलोड करने, सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी प्राप्त करने और शिकायत दर्ज कराने जैसी सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकेंगे। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

    रियल-टाइम मिलेगी जानकारी

    जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) कुमार प्रिय रंजन ने बताया कि 'आयुष्मान सारथी' को पीएम-जेएवाई सिस्टम से सुरक्षित एपीआई तकनीक के माध्यम से जोड़ा गया है। इससे लाभार्थियों को रियल-टाइम जानकारी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध होंगी।

    ग्रामीण लाभार्थियों को होगा सबसे अधिक फायदा

    जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे पात्र परिवार हैं, जो जानकारी या तकनीकी कठिनाइयों के कारण योजना का पूरा लाभ नहीं ले पाते थे। अब मोबाइल पर ही पात्रता जांचने, कार्ड डाउनलोड करने और अन्य सेवाएं मिलने से प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी।

    शिकायत दर्ज करने से लेकर फीडबैक तक की सुविधा

    यह चैटबॉट केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं है। इसके माध्यम से लाभार्थी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे, उसकी स्थिति की निगरानी कर सकेंगे और समाधान की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। इलाज के बाद मरीज अस्पताल की सेवाओं पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे सकेंगे।

    खबरें और भी

    स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा डिजिटल आधार

    सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि 'आयुष्मान सारथी' डिजिटल तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

    ऐसे करें इस्तेमाल

    लाभार्थी अपने मोबाइल में +91 72908 23838 नंबर सेव करें। इसके बाद व्हाट्सएप पर "Hi" लिखकर संदेश भेजें। चैटबॉट सक्रिय होने के बाद उपलब्ध सेवाओं की सूची सामने आ जाएगी। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और सुरक्षित डिजिटल प्रणाली पर आधारित है।

    इन सेवाओं का मिलेगा लाभ

    • आयुष्मान कार्ड बनाने की जानकारी
    • पात्रता की जांच
    • आयुष्मान कार्ड डाउनलोड
    • सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी
    • ऑनलाइन शिकायत दर्ज करना
    • शिकायत की स्थिति जानना
    • इलाज के बाद फीडबैक देना