Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में पुलिस और तस्करों की मिलीभगत का भंडाफोड़, 419 किलो गांजा के साथ 4 गिरफ्तार; थानाध्यक्ष समेत 3 निलंबित

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 01:09 AM (GMT+05:30)

    पटना एसटीएफ ने बासोपट्टी में 419 किलो गांजा जब्त किया, जिसमें स्थानीय डायल 112 पुलिस की संलिप्तता सामने आई। इस मामले में थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्म ...और पढ़ें

    गांजा की तौल करती STF की टीम। जागरण

    गांजा की तौल करती STF की टीम। जागरण

    HighLights

    1. एसटीएफ ने बासोपट्टी में 419 किलो गांजा पकड़ा।

    2. डायल 112 पुलिस गांजा तस्करों को एस्कॉर्ट कर रही थी।

    3. थानाध्यक्ष सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित, चार गिरफ्तार।

    संवाद सहयोगी, बासोपट्टी (मधुबनी)। नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने का दावा करने वाली पुलिस शनिवार सुबह बासोपट्टी में उस समय बेनकाब हो गई, जब पटना एसटीएफ की कार्रवाई में 419 किलोग्राम गांजा की खेप पकड़ी गई। गांजा से लदे तस्करों की पिकअप गाड़ी को एस्कॉर्ट देकर सुरक्षित निकालने में स्थानीय पुलिस की डायल 112 की गाड़ी लगी थी।

    पिकअप को जब्त किया गया और दो तस्कर, एक लाइनर के साथ डायल 112 के चालक को गिरफ्तार किया। एसपी योगेंद्र कुमार और दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद जांच के लिये पहुंचे। बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया।

    उनकी जगह प्रभार में रहे एसआई मुन्ना कुमार और डायल 112 के प्रभारी एएसआई हीरा पंड़ित को भी निलंबित कर दिया गया है। प्राथिमकी में 112 के चालक को भी नामजद किया गया है।

    नेपाल से लाई जा रहा था 419 किलो गांजा 

    बरामद गांजे की भारतीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कार्रवाई शनिवार को सुबह करीब चार बजे की गई।

    जानकारी के अनुसार, बासोपट्टी थाना क्षेत्र के झिटकोहिया - कौआहा मुख्य सड़क के बीच में एक पिकअप वाहन से करीब 419 किलो गांजा की खेप नेपाल से लाई जा रही थी। इस मामले की सूचना एसटीएफ को पूर्व से थी। सूचना मिलते ही एसटीएफ कार्रवाई में जुट गई।

    खबरें और भी

    एसटीएफ ने मधुबनी एसपी, जयनगर डीएसपी को कार्रवाई के बाद इसकी सूचना दी। जिसके बाद खुद एसपी आननफानन में बासोपट्टी थाना पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। एसपी ने बासोपट्टी थाना के पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की। इसी प्रकरण की जांच करने मिथिला क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार तिवारी भी बासोपट्टी थाना पर पहुंचे और पूछताछ की।

    चार की गिरफ्तारी, ASI सस्पेंड

    डीएसपी सचिदानंद कुमार ने बताया कि पिकअप के चालक एवं खलासी को गिरफ्तार किया है। वहीं, गांजा तस्करी की लाइनिंग देने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। मुख्य अभियुक्त विनोद सहनी को एसटीफ एवं पुलिस ने भागने के दौरान मधवापुर इंडो नेपाल सीमा से धर दबोचा।

    मामले में कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें शामिल डायल 112 के चालक विजय सिंह की संलिप्तता भी पायी गयी है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि थाना पर पहुंच सत्यता की जांच की गयी है।

    पुलिस डायल 112 वाहन के चालक का नाम भी दर्ज प्राथमिकी में शामिल किया गया है। इसके अलावा डायल 112 वाहन के पदाधिकारी एएसआई हीरा पंडित को ड्यूटी से गायब रहने के कारण निलंबित किया गया है।

    उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में बासोपट्टी थानाध्यक्ष विकास कुमार की भी संलिप्तता है। जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

    इस संबंध में डीएसपी सचिदानंद कुमार ने बताया कि इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज की प्रक्रिया चल रही है। प्राथमिकी में तस्कर समेत इसमें शामिल करीब 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया जायेगा।

    डायल 112 की तस्करी में भूमिका

    जानकारी के अनुसार, डायल 112 की वाहन रात्रि से 112 प्रभारी हीरा पंडित रात्रि में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। करीब 2 बजे बैंक, एटीएम व मंत्री आवास सहित अन्य जगहों पर पेट्रोलिंग के बाद वाहन को बभनदेइ पुल के ऊपर खड़ी करवाये।

    जिसके बाद उन्हें शौच आया और वो स्थानीय चौकीदार के बाइक से थाना पर आए। इसी बीच डायल 112 के चालक विजय सिंह वाहन लेकर सीमा के तरफ तस्करों को लाइनिंग करने पहुंच गए। पहले से तस्करों को पकड़ने के लिए घात लगाए बैठे एसटीएफ की टीम ने उस वाहन को भी रोक लिया।

    पूछताछ में चालक ने एक अन्य चालक के द्वारा सूचना देने की बात बताया 

    डीएसपी जयनगर व एसटीएफ द्वारा पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार डायल 112 के चालक द्वारा बताया गया की उनके मोबाईल पर चालक विकास कुमार का कॉल आया। जिसमें कहा गया की आप बॉर्डर के तरफ चले जाइये। जिसके बाद वो वाहन लेकर बॉर्डर के तरफ चले गए।

    थानाध्यक्ष के साथ साथ प्रभारी थानाध्यक्ष को भी किया गया सस्पेंड

    एसपी मधुबनी के द्वारा की गई कार्रवाई में थानाध्यक्ष विकास कुमार को कर्तावयहिंता व कार्य में लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है।

    वहीं, थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को विभागीय कार्य को लेकर पटना जाने के दौरान थाना के एसआई मुन्ना कुमार को रात्रि करीब आठ बजे इंचार्ज बनाया था। उनको भी एसपी ने निलंबित कर दिया है।