Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधुबनी में जाली नोटों का भंडाफोड़, एसटीएफ और एसएसबी ने दो को दबोचा

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 08:16 PM (IST)

    Counterfeit Indian Currency: मधुबनी में एसटीएफ और एसएसबी की संयुक्त टीम ने दुहवी बाजार से लगभग 50 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। इस कार्रवाई मे ...और पढ़ें

    दुहवी बाजार स्थित किराना दुकान, जहां हुई कारवाई। फोटो सौ. ग्रामीण

    दुहवी बाजार स्थित किराना दुकान, जहां हुई कारवाई। फोटो सौ. ग्रामीण 

    HighLights

    1. एसटीएफ और एसएसबी ने 50 हजार के जाली नोट पकड़े।

    2. दुहवी बाजार से किराना व्यवसायी समेत दो गिरफ्तार।

    3. जाली नोटों के नेटवर्क और स्रोत की जांच जारी।

    संवाद सहयोगी, बासोपट्टी (मधुबनी)। Madhubani Fake Currency: जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के दुहवी बाजार में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 हजार रुपये के जाली भारतीय नोट बरामद किए हैं।

    इस मामले में किराना व्यवसायी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सभी नोट 500 रुपये के बताए जा रहे हैं।

    सुरक्षा एजेंसियों ने गुप्त सूचना के आधार पर दुहवी बाजार में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान किराना व्यवसायी भरत महासेठ और उनके रिश्तेदार शिव कुमार राउत को जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों से पूछताछ कर जाली नोटों के स्रोत और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

    जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि जाली नोटों की खेप कहां से लाई गई और इसे किन इलाकों में खपाने की तैयारी थी। मामले में किसी बड़े गिरोह की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है। आरोपितों के मोबाइल फोन, संपर्क सूत्रों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

    नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां नेटवर्क के संभावित सीमा पार कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर आगे और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

    जयनगर के डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि कार्रवाई के दौरान करीब 50 हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

    खबरें और भी