युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा मौका, मधुबनी में 10 को लगेगा नियोजन सह मार्गदर्शन मेला
Private Job Vacancy Bihar: मधुबनी में 10 अगस्त को एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन होगा, जिसमें कई निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर ...और पढ़ें

मेले में राज्य और देश की कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों के चयन के लिए भाग लेंगी। (AI Generated Image)
HighLights
मधुबनी में 10 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेला।
कई निजी कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों का करेंगी चयन।
निःशुल्क प्रवेश, आवश्यक दस्तावेजों के साथ करें आवेदन।
जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Job Fair: युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बिहार सरकार और निदेशालय नियोजन एवं प्रशिक्षण पटना के निर्देश पर जिला नियोजनालय मधुबनी द्वारा एक दिवसीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह मेला सोमवार 10 अगस्त को सुबह 10:30 बजे से वाट्सन प्लस टू उच्च विद्यालय मधुबनी के परिसर में आयोजित होगा। इस मेले में राज्य और देश की कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां योग्य अभ्यर्थियों के चयन के लिए भाग लेंगी।
मेले में गार्डियंस सिक्योरिटी, एयरटेल क्वेस कॉर्प, फर्स्ट फ्लाई कॉरपोरेट सर्विसेज, एचसीसी स्वेक्शा निधि और केके एंटरप्राइजेज जैसी कंपनियां शामिल होंगी। इनके अलावा लर्नर प्राइवेट लिमिटेड, नव भारत फर्टिलाइजर, एसआईएस सिक्योरिटी, उमोजा मार्केटप्लेस, विजन इंडिया सर्विसेज और आरएसजी सेल्स सर्विसेज भी अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार की फोटो, नियोजनालय निबंधन कार्ड, पहचान पत्र और बायोडाटा के साथ मेले में शामिल हो सकते हैं। मेले में अभ्यर्थियों का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नियुक्ति प्रक्रिया और चयन के लिए संबंधित नियोजक स्वयं उत्तरदायी होंगे, जबकि जिला नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाएगा।
जिला नियोजनालय ने जिले के अधिक से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर रोजगार प्राप्त करने की अपील की है।