Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    16 साल की कठोर मेहनत का इनाम: जब कंधे पर सजा 'स्टार' तो छलक उठी खुशी, मधुबनी में 31 सिपाही बने ASI

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 04:05 PM (IST)

    Bihar Police Promotion:मधुबनी में 16 साल की सेवा के बाद 31 पीटीसी सिपाहियों को एएसआई के पद पर पदोन्नत किया गया। इससे जिले में अनुसंधानकर्ताओं की कमी द ...और पढ़ें

    पीटीसी सिपाही को स्टार बैज लगाते एसएसपी योगेन्द्र कुमार एवं एएसपी रश्मि। फोटो सौ.: पुलिस

    पीटीसी सिपाही को स्टार बैज लगाते एसएसपी योगेन्द्र कुमार एवं एएसपी रश्मि। फोटो सौ.: पुलिस 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Police Rank Ceremony: पुलिस महकमे में सिपाही का पद भले ही शुरुआती सीढ़ी माना जाता हो, लेकिन 16 वर्षों की अनवरत और कठोर सेवा के बाद जब पदोन्नति मिलती है तो उसका अहसास शब्दों से परे होता है।

    कंधों पर पहली बार चमकता हुआ स्टार सिर्फ एक बैज नहीं, बल्कि निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का प्रतीक बनकर गर्व का अहसास कराता है।

    मधुबनी में रैंक सेरेमनी

    समाहरणालय स्थित वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में बुधवार को ऐसा ही एक भावुक और गरिमामय दृश्य देखने को मिला।

    यहां आयोजित विशेष 'रैंक सेरेमनी' के दौरान वर्ष 2010 बैच के 31 पीटीसी सिपाहियों की पदोन्नति के बाद उनके कंधों पर एएसआई (सहायक अवर निरीक्षक) पद का स्टार सजाया गया।

    अधिकारियों ने दी बधाई

    वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक रश्मि, पुलिस लाइन डीएसपी जितेंद्र प्रसाद और सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार बैज पहनाया। इस दौरान 16 साल की लंबी यात्रा के बाद मिली इस उपलब्धि से पुलिसकर्मियों के चेहरे खुशी और गर्व से खिल उठे।

    केस डिस्पोजल में तेजी

    समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि 2010 बैच के सिपाहियों का एएसआई बनना जिला पुलिस परिवार के लिए बड़ी उपलब्धि है। एक साथ 31 नए पुलिस अधिकारियों के मिलने से जिले में अनुसंधानकर्ताओं (आईओ) की कमी दूर होगी, जिससे लंबित आपराधिक मामलों के निष्पादन में काफी तेजी आएगी।

    ईमानदारी से करें काम

    एसएसपी ने सभी नए एएसआई से अपील की कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता और जनसेवा की भावना से करें। अधिकारियों ने कहा कि कंधों पर स्टार सजने के साथ ही पुलिसकर्मियों पर आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की बड़ी जिम्मेदारी भी आ गई है।

    खबरें और भी

    बिहार पुलिस: पद और स्टार (Rank & Star)

    पद (Rank) स्टार / बैज इंसिग्निया
    कांस्टेबल (Constable) कोई स्टार नहीं
    सीनियर कांस्टेबल (Senior Constable) 2 चेवरॉन पट्टियां (कोई स्टार नहीं)
    हेड कांस्टेबल (Head Constable) 3 चेवरॉन पट्टियां (कोई स्टार नहीं)
    सहायक अवर निरीक्षक (ASI) 1 स्टार (लाल-नीली पट्टी के साथ)
    पुलिस अवर निरीक्षक (SI / दारोगा) 2 स्टार (लाल-नीली पट्टी के साथ)
    पुलिस निरीक्षक (Inspector) 3 स्टार (लाल-नीली पट्टी के साथ)
    डीएसपी (DSP) 3 स्टार (बिना पट्टी के)
    एएसपी (ASP - State Service) अशोक स्तंभ
    सहायक एसपी (Probationary IPS) 1, 2 या 3 स्टार (ट्रेनिंग वर्षानुसार) + IPS बैज
    एएसपी / एसपी (ASP / SP - Jr.) अशोक स्तंभ + IPS
    एसएसपी / एसपी (SSP / SP) 1 स्टार + अशोक स्तंभ
    डीआईजी (DIG) 3 स्टार + अशोक स्तंभ
    आईजी (IG) 1 स्टार + क्रास्ड तलवार और डंडा
    एडीजी / डीजीपी (ADG / DGP) अशोक स्तंभ + क्रास्ड तलवार और डंडा