Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधुबनी में मारपीट शांत कराने गई पुलिस पर ही हमला, चार जवान घायल

    By Braj mohan mishraEdited By: Dharmendra Singh
    Updated: Wed, 29 Jul 2026 12:30 PM (IST)

    मधुबनी के अररिया संग्राम में दो पक्षों की मारपीट शांत कराने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह विवाद एक दुकान के ताले क ...और पढ़ें

    अररिया संग्राम पुलिस।

    अररिया संग्राम पुलिस।

    HighLights

    1. अररिया संग्राम में पुलिस टीम पर हमला हुआ।

    2. मारपीट शांत कराने गए चार पुलिसकर्मी घायल हुए।

    3. दुकान के विवाद से शुरू हुई थी यह घटना।

    जागरण संवाददाता, मधुबनी। दो पक्षों के बीच चल रही मारपीट को शांत कराने पहुंची अररिया संग्राम पुलिस पर ही हमला कर दिया गया। संग्राम बाजार में हुई इस घटना में पुलिस के चार जवान घायल हो गए। घायलों में एक पीटीसी और तीन महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। सभी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है।

    मारपीट की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

    घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। संग्राम बाजार में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई थी। सूचना मिलते ही अररिया संग्राम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास करने लगी।

    आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पीटीसी मनीष कुमार सिंह समेत महिला आरक्षी पूजा कुमारी, राखी कुमारी और काजल कुमारी घायल हो गईं।

    दुकान में ताला लगाने से शुरू हुआ विवाद

    पुलिस के अनुसार, संग्राम बाजार स्थित शंकर प्रसाद साह की रेडिमेड कपड़े की दुकान में पारिवारिक विवाद को लेकर मनोज साह ने छह जुलाई को ताला लगा दिया था।

    मंगलवार शाम शंकर प्रसाद साह दुकान का ताला खोलने के लिए चाबी मांगने पहुंचे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

    छह लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

    पुलिस पर हमला मामले में पीटीसी मनीष कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें मनोज साह के पुत्र राजा साह, गोपाल साह, पुत्री अंजू देवी, मनीषा देवी, कुमकुम कुमारी और पत्नी अनीता देवी को आरोपित बनाया गया है। इन सभी पर पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

    आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

    अररिया संग्राम थानाध्यक्ष अर्पण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

    खबरें और भी