Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 50 हजार के लिए नाबालिग बेटी का सौदा, गुजराती युवक से करवाई शादी; ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 09:39 AM (IST)

    बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर में एक गुजराती युवक को नाबालिग लड़की से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक लालजी जयंती भाई देवगनियां और ल ...और पढ़ें

    आरोपी दुल्हा और दुल्हन की सांकेतिक तस्वीर

    आरोपी दुल्हा और दुल्हन की सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, राजनगर (मधुबनी)। बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर में मंगलवार की देर शाम टेम्पो से शादी के जोड़े में राजनगर की ओर जा रहे एक नव विवाहित जोड़े को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया और स्थानीय थाना के डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया।

    स्थानीय ग्रामीण उक्त युवक पर एक नाबालिग युवती से शादी रचाने का आरोप लगा रहे थे। कथित नाबालिग युवती राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की निवासी बताई गई है। वहीं, युवक की शिनाख्त गुजरात के सोमनाथ जिले के तालालागिर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरवागिर गांव निवासी लालजी जयंती भाई देवगनियां के रूप में हुई है।

    शादी के एवज में सौदा 

    जानकारी के अनुसार जिस टेम्पो पर नव विवाहित जोड़ा तथा युवती की मां सवार थीं, वो अचानक भगवानपुर पेट्रोल पम्प के पास रुका। इसी बीच नव विवाहित युवक लालजी जयंती भाई देवगनियां एवं बिचौलिए के बीच शादी कराने जाने के एवज में पैसे के लेनदेन को लेकर कहासुनी और बातचीत होने लगी।

    शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण टेम्पो के पास इकठ्ठा हो गए। उन लोगों को उक्त युवक द्वारा नाबालिग लकड़ी से शादी किए जाने की भनक जैसे ही लगी, ग्रामीणों ने तत्काल टेम्पो को घेर लिया और स्थानीय थाना के डायल 112 पुलिस को मामले से अवगत कराया।

    खबरें और भी

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवविवाहित युवक लालजी जयंती भाई देवगनियां, स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 15 वर्षीय युवती, उसकी मां और अन्य को कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि किसी बिचौलिए ने 50 हजार रुपये में उक्त युवक से शादी कराए जाने के लिए सौदा तय किया था।

    लेनदेन को लेकर हुए विवाद के कारण युवक-युवती सहित अन्य लोगों को थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने युवक को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है और नाबालिग युवती का बयान दर्ज करने के लिए कोर्ट भेज दिया है।

    मां स्वीकारा लालच में शादी की बात

    इस बाबत स्थानीय थाना में पुलिस अवर निरीक्षक सुमन कुमार झा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि पैसा का लोभ देकर युवक ने नाबालिग लड़की से शादी की है।

    पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर लड़की की मां ने बताया कि बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी मुरहद्दी वार्ड सं 11 निवासी रेणु देवी (35), पति रमेश कुमार यादव और गुजरात के सुरवागिर थाना क्षेत्र के निवासी लालजी जयंती भाई देवगनियां (31) ने प्रलोभन देकर उनकी नाबालिग लड़की से शादी की।

    पुलिस ने इस मामले में गुजरात के तलालागिर थाना क्षेत्र निवासी लालजी प्रजापति (31), युवती की मां, बाबुबरही थाना क्षेत्र के छोटकी मुरहद्दी निवासी रेणु देवी (35), लड़की के नाना व नानी और अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि नाबालिग दुल्हन को बालिका सुधार गृह भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें- पटना में NEET छात्रा की मौत मामले में नया मोड़, गूगल सर्च हिस्ट्री से खुला राज; 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज 

    यह भी पढ़ें- रांची से गुम दोनों बच्चों की तलाश में धनबाद पुलिस सक्रिय, रातभर चला सर्च अभियान