अब टिकट के लिए लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं, जयनगर रेलवे स्टेशन पर एटीवीएम शुरू
Railway Ticket Vending Machine: जयनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो आधुनिक एटीवीएम मशीनें लगाई गई हैं, जिससे टिकट काउंटर पर भीड़ कम हो ...और पढ़ें

उद्घाटन समस्तीपुर मंडल के पूर्व मुख्य कार्यालय अधीक्षक वाणिज्य कपिलेश्वर राम ने किया।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जयनगर (मधुबनी)। ATVM Machine Jaynagar: पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर मंडल के जयनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है।
स्टेशन के मुख्य टिकट काउंटर के पास दो आधुनिक एटीवीएम (ATVM) यानी ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई हैं।मंगलवार को इन मशीनों का विधिवत उद्घाटन समस्तीपुर मंडल के पूर्व मुख्य कार्यालय अधीक्षक वाणिज्य कपिलेश्वर राम ने किया।
इस खास मौके पर सीएस राम यश राय, सीटीटीआई अर्जुन राउत सहित कई अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
ट्रेन छूटने की समस्या से निजात
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जयनगर एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती (बॉर्डर) स्टेशन है, जहां से हर दिन बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न ट्रेनों से सफर करते हैं। स्टेशन पर पहले से दो टिकट काउंटर चालू थे, लेकिन अत्यधिक भीड़ होने के कारण कई बार यात्रियों की ट्रेन छूटने की शिकायतें आती थीं।
अब इन दो एटीवीएम मशीनों के लग जाने से मुख्य टिकट काउंटर पर भीड़ का दबाव काफी कम हो जाएगा और यात्री बिना समय गंवाए आसानी से अपना टिकट खुद निकाल सकेंगे।
कैशलेस भुगतान की सुविधा
यह मशीन पूरी तरह डिजिटल इंडिया पहल से प्रेरित है। इन मशीनों से टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को कैश या चिल्लर (नकदी) की जरूरत नहीं होगी।
यात्री मशीन की स्क्रीन पर आ रहे क्यूआर कोड (QR Code) को अपने मोबाइल से Paytm, PhonePe या GPay जैसे UPI ऐप्स के जरिए स्कैन करके बेहद आसानी से कैशलेस भुगतान कर सकते हैं।
इसके अलावा रेलवे के विशेष स्मार्ट कार्ड (Smart Card) का उपयोग करके भी टिकट निकाला जा सकता है, जिसके रिचार्ज पर रेलवे द्वारा बोनस और छूट भी दी जाती है।
एटीवीएम के मुख्य फायदे और नियम
यह टच-स्क्रीन आधारित स्वचालित मशीन यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी। इस मशीन के जरिए यात्री मुख्य रूप से निम्नलिखित सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं:
- त्वरित टिकट बुकिंग: जनरल (अनारक्षित) श्रेणी के दैनिक टिकट कुछ ही सेकंड में बुक किए जा सकते हैं।
- प्लेटफॉर्म टिकट: प्लेटफॉर्म टिकट लेने के लिए अब लंबी लाइनों में लगने की बिल्कुल जरूरत नहीं होगी।
- सीजन टिकट रिन्यूअल: लोकल या सबअर्बन ट्रेनों के मासिक पास (सीजन टिकट) को इसके जरिए आसानी से रिन्यू किया जा सकेगा।
- 24x7 और बहुभाषी सुविधा: यह मशीन चौबीसों घंटे चालू रहेगी और इसमें हिंदी, अंग्रेजी समेत स्थानीय भाषाओं का विकल्प उपलब्ध है।