पाकिस्तानी हैंडलर को भगाने वाला लादेन मधुबनी से गिरफ्तार, जाली नोट के कारोबार से जुड़ा है मामला
मधुबनी में बासोपट्टी पुलिस और एसएसबी ने अबुल इनाम उर्फ लादेन को गिरफ्तार किया है। उस पर जाली नोट के कारोबार और पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद अंसारी को भगा ...और पढ़ें
-1771301601189_m.webp)
अबुल इनाम उर्फ लादेन। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मधुबनी। शहर के कोतवाली चौक से मंगलवार की अहले सुबह अब्दुल इनाम उर्फ लादेन को जाली नोट तस्करी और इसमें शामिल पाकिस्तानी नागरिक को भगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि पिछले वर्ष मार्च के प्रथम सप्ताह में ही जाली नोट तस्करी का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया था। कद्दू के खोखले में पाकिस्तान से इंडिया नकली नोट की खेप आई थी।
उक्त मामले में पुलिस ने जयनगर बलडीहा गांव निवासी मो. ताहिर और उसके सहयोगी पंडौल थाना क्षेत्र के उदयपुर बिठुआर निवासी हाजी मोहम्मद ओवैस को जाली नोट तस्करी में गिरफ्तार किया था।
जाली नोट तस्करी में शामिल इनके पाकिस्तानी साथी अंसारी उर्फ मस्तान की गिरफ्तारी के लिए जिले में कई जगहों पर छापेमारी की गई थी। लेकिन जाली नोट तस्कर हीरो ने उसे आसानी से नेपाल के रास्ते भेज दिया था।
इसके बाद से उक्त मामले में कार्रवाई धीमी हो गई थी। लेकिन एक बार फिर मंगलवार की सुबह जाली नोट तस्कर गिरोह के सदस्य अब्दुल इनाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस उसके पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों से संपर्क के कनेक्शन को खंगाल रही है। पकड़े गए अब्दुल इनाम की तस्वीर आतंकवादी जमाल के साथ भी है।
लगातार नंबर ट्रेस कर रही थी पुलिस
पूछताछ के दौरान एसएसबी और स्थानीय पुलिस को एक नंबर का पता चला था, जिसके आधार पर सुरक्षा एजेंसी पाकिस्तानी मो अंसारी का पीछा कर रही थी।
जानकारी मिली थी कि मो अंसारी मधुबनी शहर के कोतवाली चौक के पास रह रहा था। मगर वह सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर फरार हो गया था। उसका लास्ट लोकेशन झंझारपुर था।
उसके बाद वह ट्रेसलेस हो गया था। पिछले दिनों लखनौर थाना क्षेत्र में 70 हजार के जाली नोट देकर भैंस की खरीद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दरभंगा से बबलू नाम के एक आरोपी को पकड़ा था।
बबलू के साथ एक और धंधेबाज था, जिसका रिकॉर्ड जाली नोट के धंधे से पहले से जुड़ा था। उसी मामले की जांच के दौरान कोतवाली चौक मुहल्ले के अबुल इमान उर्फ लादेन का पता चला, जिसने मो अंसारी को भगाने में मदद की थी। सुरक्षा एजेंसियां आगे की जांच में जुट गई है।
अपडेट: मंगलवार की अहले सुबह शहर के कोतवाली चौक से अब्दुल इनाम उर्फ लादेन को जाली नोट तस्करी और इसमें शामिल पाकिस्तानी नागरिक को भागने के आरोप में गिरफ्तार कर ली गई है। बता दें कि पिछले वर्ष मार्च के प्रथम सप्ताह में ही जाली नोट तस्करी का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया था। कद्दू के खोखले में पाकिस्तान से इंडिया नकली नोट की खेप आई थी। उक्त मामले में पुलिस ने जयनगर बलडीहा गांव निवासी मो. ताहिर और उसके सहयोगी पंडौल थाना क्षेत्र के उदयपुर बिठुआर निवासी हाजी मोहम्मद ओवैस को जाली नोट तस्करी में गिरफ्तार किया था। जाली नोट तस्करी में शामिल इनके पाकिस्तानी साथी अंसारी उर्फ मस्तान की गिरफ्तारी के लिए जिले में कई जगहों पर छापेमारी की गई थी। लेकिन जाली नोट तस्कर हीरो ने उसे आसानी से नेपाल के रास्ते भेज दिया था। इसके बाद से उक्त मामले में कार्रवाई धीमी हो गई थी। लेकिन एक बार फिर मंगलवार की सुबह जाली नोट तस्कर गिरोह के सदस्य अब्दुल इनाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस उसके पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों से संपर्क के कनेक्शन को खंगाल रही है। पकड़े गए अब्दुल इनाम की तस्वीर आतंकवादी जमाल के साथ भी है।