'सुनीता के साथ कुछ मैटर हुआ था.. ₹302500 भी दिए', मधुबनी के युवक ने किया सुसाइड; मां-बाप के लिए छोड़ा इमोशनल नोट
Bihar Crime News: मधुबनी के बाबूबरही में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मृतक के जेब से मिले स ...और पढ़ें

युवक की फाइल फोटो और जेब से बरामद सुसाइड नोट।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Suicide News: जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित सर्रा पंचायत में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका और उसके परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जहर खाने से बिगड़ी तबीयत
मृतक भविष्य सिपलिया (25 वर्ष) ने गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में जहर खा लिया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में दरभंगा रेफर कर दिया गया।
दरभंगा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार रात युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जेब से मिला सुसाइड नोट
मृतक के कपड़ों की जेब से दो पन्नों का भावुक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में युवक ने अपने माता-पिता के प्रति गहरा आदर व्यक्त करते हुए कई गंभीर बातें लिखी हैं।
माता-पिता को बताया भगवान
सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे माता-पिता भगवान का रूप हैं। उसने अपने भैया-भाभी से आग्रह किया है कि वे माता-पिता का विशेष रूप से ख्याल रखें और उनकी सेवा करें।

प्यार में मिला बड़ा धोखा
मृतक के पिता मोहन सिपलिया के अनुसार, उनके बेटे का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। जनवरी 2025 में दोनों के पकड़े जाने के बाद पंचायत बुलाई गई थी।
पंचायत में तय हुई रकम
पंचायत के फैसले के अनुसार लड़की पक्ष को 3.25 लाख रुपये दिए गए थे। आरोप है कि एक पंच ने 1.25 लाख रुपये अपने पास रख लिए और लड़की पक्ष को केवल 2 लाख रुपये दिए।
इसी विवाद के प्रतिशोध में जून 2025 में भविष्य के पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इस बीच दो-तीन महीने पहले युवती की शादी किसी अन्य युवक से कर दी गई।
रुपये और फोटो से ब्लैकमेलिंग
शादी के बाद भी युवती, उसका पति, पिता और भाई लगातार भविष्य को पैसों के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था।
गुड़गांव में करता था काम
भविष्य गुड़गांव की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और इस प्रताड़ना से बेहद मानसिक तनाव में चल रहा था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
मृतक के पिता ने थाने में आवेदन देकर युवती, उसके पिता श्रीपति यादव, मां, पति आनंद यादव और भाई के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।