Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मधुबनी के लखनौर में भूमि विवाद में पांच राउंड फायरिंग, गोली लगने से एक घायल

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 01:26 PM (GMT+05:30)

    Bihar Crime News: मधुबनी के लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में करीब पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दिलीप मुखिय ...और पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मधुबनी। Madhubani Land Dispute: जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

    इस दौरान करीब पांच राउंड फायरिंग की बात सामने आ रही है। गोली लगने से दिलीप मुखिया घायल हो गए। गोली उनके सीने में लगी है।

    ट्रैक्टर से कई लोगों को मारी ठोकर

    विवाद के दौरान ट्रैक्टर से भी कई लोगों को ठोकर मारकर घायल करने की बात सामने आई है। घायलों में ठिठर मुखिया, रामप्रसाद मुखिया, सहदेव मुखिया समेत अन्य लोग शामिल हैं। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

    Madhubani firing news

    सीने में गोली लगने से घायल

    गोली लगने से घायल दिलीप मुखिया को तत्काल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया। अन्य घायलों का भी इलाज कराया गया है।

    आठ कट्ठा जमीन को लेकर विवाद

    जानकारी के अनुसार, करीब आठ कट्ठा जमीन को लेकर ठिठर मुखिया और फूलदेव यादव के बीच विवाद है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन का मौखिक बदलेन हुआ था। इसके तहत जमीन फूलदेव यादव को दी गई थी और बदले में दूसरी जमीन ठिठर मुखिया को मिली थी।

    a94ae40a-850f-4415-9758-ad9473d9ea60

    जमीन जोतने पर बढ़ा विवाद

    रविवार को फूलदेव यादव अपने लोगों के साथ उस जमीन को जोतने पहुंचे, जिसे बदलेन के तहत ठिठर मुखिया को दिया गया था। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान गोली चलने की घटना हुई।

    खबरें और भी

    पुलिस ने पांच को लिया अभिरक्षा

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ ने भी घटनास्थल का दौरा कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को अपनी अभिरक्षा में लिया है। पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।