यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Madhubani Lok Sabha Election Result 2024 : मुधबनी लोकसभा सीट पर भाजपा ने लगाया जीत का चौका, राजद रह गई खाली हाथ
Madhubani lok sabha election Result Live मधुबनी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम चौथी बार भी लहरा दिया। यहां चुनाव में 12 प्रत्याशी अपनी ...और पढ़ें

HighLights
- मधुबनी सीट पर राजद ने तीसरी बार आजमाई अपनी किस्मत
- साल 2009 से 2019 तक भाजपा यहां लगा चुकी है हैट्रिक
डिजिटल डेस्क, मधुबनी। Madhubani lok sabha election Result Live : मधुबनी लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत का चौका लगाया है। मधुबनी में भाजपा 2009 से लगातार जीत रही है।
शाम आठ बजे तक मतों की हुई गिनती के मुताबिक, मधुबनी से भाजपा के डा. अशोक कुमार यादव 553428 वोट लेकर राजद के अली अशरफ फातमी से 151945 वोट से जीत गए।
अली अशरफ फातमी को 401483 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर नोट रहा है। नोटा को 20719 वोट मिले हैं।
मधुबनी में 12 प्रत्याशी थे मैदान में
मधुबनी में 12 प्रत्याशी मैदान में थे। मुख्य मुकाबला भाजपा के अशोक कुमार यादव और राजद के अली अशरफ फातमी के बीच रहा। भाजपा जीत का चौका लगाने के लिये मैदान में उतरी थी। 2009 से 2019 तक भाजपा हैक ट्रिक लगा चुकी थी।
इससे पहले 1996, 1999 में भी भाजपा ने यहां जीत दर्ज की थी। वहीं, राजद तीसरी बार किस्मत आजमा रहा था। राजद यहां पहले 2009 व 2014 लड़ चुका है, मगर उसे हार का सामना करना पड़ा।
मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में दरभंगा जिले की दो विधानसभा सीटें केवटी और जाले भी हैं। लोकसभा क्षेत्र में ब्राह्मण, मुस्लिम और यादव वोटर करीब 48 प्रतिशत हैं।
38 प्रतिशत के करीब अतिपिछड़ा वोटर हैं। बाकी 14 प्रतिशत में राजपूत, भूमिहार, कायस्थ, पिछड़ा, दलित-महादलित वोटर हैं।
मधुबनी में 2024 के चुनाव में उतरे उम्मीदवारों के नाम
- मो. अली अशरफ फातमी, राष्ट्रीय जनता दल
- अशोक कुमार यादव, भारतीय जनता पार्टी
- बिकाश कुमार, बहुजन समाज पार्टी
- अबु बकर रहमानी, कण्ट्री सिटीजन पार्टी
- उदय मंडल, समता पार्टी
- कुल भूषण प्रसाद, लोकतांत्रिक लोक राज्यम पार्टी
- मोहन शर्मा, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
- मो. वकार सिद्दीकी
- वैद्यनाथ यादव, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
- सरफराज आलम, अखिल भारतीय परिवार पार्टी
- प्रिय रंजन, निर्दलीय
- शिव बोधन साहू, निर्दलीय
इन्हें मिला प्रतिनिधित्व का अवसर
- 1957- अनिरुद्ध सिन्हा (कांग्रेस)
- 1962- योगेंद्र झा (प्रजा सोशलिस्ट पार्टी)
- 1967- एससी झा (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)
- 1971- पंडित जगन्नाथ मिश्रा (कांग्रेस)
- 1977- हुकुमदेव नारायण यादव (भालोदल)
- 1980- सफीउल्लाह अंसारी (कांग्रेस ई)
- 1984- अब्दुल हन्नान अंसारी (कांग्रेस)
- 1989- भोगेंद्र झा (सीपीआई)
- 1991- भोगेंद्र झा (सीपीआई)
- 1996- चतुरानन मिश्र (सीपीआई)
- 1998- डॉ. शकील अहमद (कांग्रेस)
- 1999- हुकुमदेव नारायण यादव (भाजपा)
- 2004- डॉ. शकील अहमद (कांग्रेस)
- 2009- हुकुमदेव नारायण यादव (भाजपा)
- 2014- हुकुमदेव नारायण यादव (भाजपा)
- 2019- अशोक यादव (भाजपा)
यह भी पढ़ें-