Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Khunti Lok Sabha Chunav Result : खूंटी लोकसभा सीट पर मुंडा बनाम मुंडा, कौन मारेगा बाजी? जानिए सबसे तेज नतीजे

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 02:01 PM (GMT+05:30)

    Khunti lok sabha election Result Live झारखंड की खूंटी सीट पर सात प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है। दिलचस्प बात यह है कि इस सीट पर दो मुंडाओं के ...और पढ़ें

    Khunti lok sabha Chunav Result : खूंटी लोकसभा सीट पर मुंडा बनाम मुंडा, कौन मारेगा बाजी? जानिए सबसे तेज नतीजे
    Khunti lok sabha Chunav Result : खूंटी लोकसभा सीट पर मुंडा बनाम मुंडा, कौन मारेगा बाजी? जानिए सबसे तेज नतीजे

    HighLights

    1. खूंटी सीट पर सात प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
    2. 2019 चुनाव में अर्जुन मुंडा ने काली चरण को हराया

    डिजिटल डेस्क, खूंटीKhunti Lok Sabha Chunav Result 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून को रिजल्ट घोषित किया जाना है। झारखंड की 14 सीटों पर भी सभी की निगाहें टिकी हुई है।

    इन 14 लोकसभा सीटों में से खूंटी सीट बेहद खास है क्योंकि यहां से केंद्रीय मंत्री और भाजपा (BJP) नेता अर्जुन मुंडा चुनावी मैदान में हैं तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) से काली चरण मुंडा प्रतिद्वंदी है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी (BSP) से सावित्री देवी की किस्मत भी दांव पर है।

    खूंटी में 2024 का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नाम

    अर्जुन मुंडा, भारतीय जनता पार्टी

    काली चरण मुण्डा, इंडियन नेशनल कांग्रेस

    सावित्री देवी, बहुजन समाज पार्टी

    अर्पणा हंस, झारखण्ड पार्टी

    बबीता कच्छप, भारत आदिवासी पार्टी

    पास्टर संजय कुमार तिर्की, निर्दलीय

    बसन्त कुमार लोंगा, निर्दलीय

    खूंटी लोकसभा सीट का इतिहास

    2019 से पहलो इसी सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा चुनाव मैदान में उतर रहे थे और जीतते आ रहे थे। हालांकि, 2019 के बाद भाजपा ने इस सीट से अर्जुन मुंडा को चुनावी मैदान में उतारा और वह चुनाव भी जीते। 2019 चुनाव में अर्जुन मुंडा ने काली चरण मुंडा को हराया था। अर्जुन मुंडा ने दिलचस्प मुकाबले में 1445 वोटों से हराया था।

    भाजपा का अभेद्य किला है खूंटी सीट

    Jharkhand lok sabha chunav Result 2024 खूंटी सीट के इतिहास को देखकर यह कहा जा सकता है कि यह भाजपा का अभेद्य किला है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के कड़िया मुंडा ने 15 संसदीय चुनावओं में आठ बार जीत हासिल की। वहीं, कांग्रेस को अब तक सिर्फ तीन बार ही जीत मिल पाई है।

    इसी सीट से जयपाल सिंह मुंडा ने भी लगातार तीन बार बाजी मारी। उन्होंने 1952, 1957 और 1962 में लगातार जीते। हालांकि, भाजपा के कड़िया मुंडा ने इस सीट का गणित ही बदल दिया और खूंटी सीट को भाजपा के अभेद्य किले के रूप में बदल दिया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    Jharkhand Lok Sabha Chunav Result : बस चंद घंटे और... किसके सिर सजेगा ताज? गिरिडीह और कोडरमा में तेज हुई हलचल

    Congress Meeting: नतीजों से पहले कांग्रेस की मीटिंग, बैठक में मांगी झारखंड की चुनावी स्थिति की जानकारी