Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल बंद, जीजा गायब... मधुबनी में साली की तलाश में पुलिस का सर्च ऑपरेशन

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 07:38 PM (IST)

    मधुबनी के पंडौल में एक नाबालिग लड़की को रिश्तेदार द्वारा शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सूरज गिरी क ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (फोटो-AI)

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है। (फोटो-AI)

    HighLights

    1. पंडौल में नाबालिग को रिश्तेदार ने बहला-फुसलाकर भगाया।

    2. आरोपी सूरज गिरी का मोबाइल बंद, पुलिस तलाश में।

    3. मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की खोज जारी।

    संवाद सहयोगी, पंडौल (मधुबनी)। पंडौल में जिस व्यक्ति को परिवार ने अपना समझकर घर में जगह दी, उसी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से ले जाने का आरोप लगा है।

    घटना के बाद से आरोपित का मोबाइल बंद है, जबकि पुलिस मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के सहारे उसकी तलाश में जुटी है। मामले ने इलाके में रिश्तों के भरोसे और सुरक्षा को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

    बता दें कि पंडौल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। स्वजन ने सीतामढ़ी जिले के समैदपुर थाना क्षेत्र के भैरेवा निवासी राजेंद्र गिरी के पुत्र सूरज गिरी के खिलाफ नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। स्वजन के अनुसार, आरोपित पिछले कुछ महीनों से रिश्तेदार होने के कारण उनके घर पर रह रहा था। परिवार को उस पर पूरा भरोसा था, लेकिन पांच जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे वह नाबालिग को अपने साथ लेकर चला गया।

    काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पता चला कि आरोपित का मोबाइल फोन भी बंद है।

    घटना के बाद स्वजन ने पंडौल थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई है।

    थानाध्यक्ष शिल्पी कुमारी ने बताया कि नाबालिग की बरामदगी पुलिस की पहली प्राथमिकता है। आरोपित की तलाश के लिए मोबाइल लोकेशन खंगाली जा रही है। साथ ही संभावित मार्गों और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि दोनों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

    खबरें और भी

    पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

    अधिकारियों का दावा है कि नाबालिग की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।