Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Madhubani News : मधुबनी में देर रात 50 से ज्यादा डकैतों का तांडव, पुलिस पर बम फेंककर हुए फरार; महिला समेत सात लोग घायल

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 09:46 AM (GMT+05:30)

    Madhubani Latest News बिहार के मधुबनी जिले में मधवापुर के पास एक इलाके में डकैतों ने लोगों के बीच दहशत पैदा कर दी है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    HighLights

    1. रात करीब 12 बजे 60 से 70 की संख्या में घर में घुसे डकैत
    2. विरोध करने पर कुल्हाड़ी से किया हमला

    संवाद सूत्र, मधवापुर(मधुबनी)। बिहार के मधुबनी में रविवार की रात साहरघाट बाजार डकैतों से दहला गया। पूरी रात खौफ का मंजर ही नजर आया। साहरघाट के राजकुमार नायक के घर में भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना में बम, गोली और बारूद से पूरा बाजार थर्रा गया।

    घटना में डकैतों ने चार गृहस्वामी और तीन पुलिस कर्मी को घायल कर दिया। घायल गृहस्वामी की पहचान 65 वर्षीय राजकुमार गामी, इनकी पत्नी 60 वर्षीय चंद्रकला देवी, 45 वर्षीय पिंटू गामी, 30 वर्षीय रंजीत गामी के रूप में हुई है।

    हमले के बाद तीन पुलिसकर्मी डकैती

    वहीं, पुलिसकर्मी में होम गार्ड जयनगर प्रखंड के बरही निवासी दिनेश्वर यादव, बिस्फी के सोहास निवासी उमेश यादव समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हैं। दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

    घटना के बाद पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, बेनीपट्टी एसडीपीओ नेहा कुमारी, फुलपरास एसडीपीओ समेत जिले के कई थानों की पुलिस पहुंच गई। लगातार पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

    60 से 70 की संख्या में डकैत

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 12 बजे 60 से 70 की संख्या में डकैत राजकुमार गामी के घर के बाहर दरवाजे में लगे ताले को काटकर अंदर घुस गए और सभी को बंधक बना लिया। विरोध करने पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद लूटपाट शुरू कर दी।

    खबरें और भी

    लूटपाट के दौरान रात्रि गश्त के लिए जा रहे होम गार्ड पर बमबारी भी की। जिसके चपेट में आने से होमगार्ड घायल हो गया। सूचना पर पहुंची साहरघाट पुलिस अपना कदम पीछे कर ली। हालांकि, हरलाखी थाना के एसआई आरपी यादव ने दिलेरी दिखाते हुए रायफल से कई राउंड फायरिंग की, लेकिन बमबारी के कारण कोई फर्क नहीं पड़ा।

    पुलिस के सामने हुई डकैती

    डकैतों आराम से पुलिस के सामने लूटपाट कर निकल गए और साहरघाट पुलिस देखती रह गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि साहरघाट थानाध्यक्ष के खराब पुलिसिंग के कारण लगातार क्षेत्र में चोरी और डकैती की घटना घट रही है। सहरघाट बाजार बंद कर निकम्मी पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

    यह भी पढ़ें- दहेज लोभियों ने एक और बेटी की ले ली जान, पैसों के लिए पहले मारा-पीटा; नहीं बनी बात तो कर दी विवाहिता की हत्या

    इस संबंध में पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार किया और कहा सुबह जानकारी दी जाएगी। बहरहाल पुलिस के सामने इस तरह की बड़ी वारदात खुली चुनौती है। अब देखना होगा कि आखिर पुलिस अपराधी को पकड़ पति है फिर अन्य कांड की तरह मामला दर्ज होकर ही रह जाएगा।

    डकैती कांड के विरोध में व्यवसायियों ने साहरघाट बाजार बंद कराया है। इसके साथ ही साहरघाट नेता जी चौक के पास सड़क पर आगजनी कर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। 

    यह भी पढ़ें- वह यहां भर्ती नहीं था...' डेंगू से युवक की मौत, स्वजन ने व्यवस्था पर उठाए सवाल; सदर अस्पताल ने झाड़ा पलड़ा