Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे: मधुबनी में भूमि अधिग्रहण का भौतिक सत्यापन शुरू, यहां से गुजरेंगे दो हाईवे

    Updated: Tue, 17 Feb 2026 05:22 PM (GMT+05:30)

    मधुबनी में सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण का भौतिक सत्यापन किया गया। पांच सदस्यीय टीम ने बेनीपट्टी, सदर और फुलपरास अनुमंडल में 68 ...और पढ़ें

    सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे: मधुबनी में भूमि अधिग्रहण का भौतिक सत्यापन शुरू (AI Generated Image)

    सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे: मधुबनी में भूमि अधिग्रहण का भौतिक सत्यापन शुरू (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, बेनीपट्टी (मधुबनी)। सिलिगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे सिक्स लेन सड़क निर्माण के लिए मधुबनी से आई पांच सदस्यीय कमेटी के सदस्यों ने स्थल पर पहुंच भू-अर्जन के लिए जमीन का भौतिक सत्यापन किया।

    मधुबनी के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सह सदर डीसीएलआर उपेन्द्र ठाकुर, अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा, बेनीपट्टी के डीसीएलआर प्रशांत कुमार, अमीन परवेज आलम सहित टीम में शामिल पदाधिकारियों ने सिक्स लेन सड़क निर्माण के लिए भू-अर्जन हेतु स्थल पर पहुंच जमीन का भौतिक सत्यापन किया।

    अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि सिलिगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे सिक्स लेन सड़क निर्माण के लिए जमीन भू-अर्जन के लिए स्थल पर भौतिक सत्यापन किया गया। भूमि अधिग्रहण के लिए किस्म का निर्धारण किया गया है।

    प्रारंभिक अधिसूचना को लेकर बेनीपट्टी प्रखंड में 28 किलोमीटर, सदर अनुमंडल में 36 किलोमीटर, फुलपरास अनुमंडल में 32 किलोमीटर सहित 688 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करना है। गोरखपुर-सिलिगुड़ी एक्सप्रेस-वे सिक्स लेन सड़क बेनीपट्टी प्रखंड के बररी, बेनीपट्टी, लदौत होते हुए तीन दर्जन से अधिक गांवों से गुजरने के बाद सदर अनुमंडल के कलुआही प्रखंड के गांवों के रास्ते फुलपरास में मिलेगा।

    भू अधिग्रहण के लिए जमीन के किस्म का निर्धारण किया गया है। प्रारंभिक अधिसूचना को लेकर यह कार्य तेजी से शुरू की गई है। जमीन भू-अर्जन के बाद भू-स्वामी को जिला भू-अर्जन के द्वारा अंचल कार्यालय के माध्यम से नोटिस जारी किया जाएगा।

    ज्ञात हो कि बेनीपट्टी प्रखंड के गांवों के रास्ते एक भारतमाला फोर लेन एनएच सड़क का निर्माण जहां प्रगति पर है वहीं दूसरी ओर बेनीपट्टी व कलुआही प्रखंड के गांवों के रास्ते सिलिगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे सिक्स लेन सड़क निर्माण के लिए भू-अधिग्रहण किस्म का निर्धारण हेतु पदाधिकारियों के टीम के द्वारा स्थल का जायजा व भौतिक सत्यापन किए जाने के बाद अब बेनीपट्टी से होकर दो एनएच सड़क का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

    खबरें और भी