मधुबनी के फुलपरास में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 1 दर्जन यात्री घायल; 7 रेफर
मधुबनी के फुलपरास में एनएच-27 पर एक ट्रक ने यात्री भरे ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे एक दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे में सात गंभीर रूप से घायल यात्रियो ...और पढ़ें

मधुबनी के फुलपरास में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 1 दर्जन लोग घायल; 7 रेफर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, फुलपरास (मधुबनी)। फुलपरास के लोहिया चौक के समीप एनएच-27 पर मंगलवार रात यात्री भरे ऑटो में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में सात की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया है।
घायलों की सूची:
नरहिया निवासी: उमेश गुप्ता की पत्नी सुमित्रा कुमारी (27 वर्ष), उनका पुत्र दिव्यांशु कुमार (5 वर्ष) और पुत्री नंदनी कुमारी (8 वर्ष); सुनील कुमार गुप्ता की पत्नी गीता कुमारी (33 वर्ष), उनके पुत्र सत्यम कुमार (12 वर्ष) एवं शिवम कुमार (13 वर्ष)।
लक्ष्मीपुर निवासी: विद्यानंद गुप्ता (35 वर्ष), उनकी पत्नी शकुंतला देवी (33 वर्ष) तथा उनके पुत्र रौशन कुमार (12 वर्ष)।
मनसापुर (लौकही थाना क्षेत्र) निवासी: कृष्णा कुमार गुप्ता की पत्नी मंकू कुमारी (30 वर्ष) व पुत्र मधुमन कुमार (7 वर्ष)।
ब्रह्मपुरा निवासी: मो. सलीम के पुत्र मोहम्मद एतीम (22 वर्ष)।
सात घायल दरभंगा रेफर:
सुमित्रा कुमारी व उनकी पुत्री नंदनी, गीता कुमारी व उनके पुत्र शिवम और सत्यम कुमार, मधुमन कुमार एवं विद्यानंद गुप्ता को अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच (DMCH), दरभंगा रेफर कर दिया है।
ऑटो मिथिला हाट से वापस नरहिया जा रहा था। इसी बीच फुलपरास लोहिया के निकट एनएच 27 ब्रेकर पर ऑटो की रफ्तार धीमी हुई कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया।
खबरें और भी
दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सात की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जायजा लिया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- मधुबनी में दर्दनाक हादसा, जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबने से पांच भाई बहनों की मौत