नेपाल में बिगड़े हालात: तनाव के बाद जनकपुरधाम में लगा कर्फ्यू, कांवड़ियों से हुई थी बर्बरता
Nepal Violence Kanwariya Row: नेपाल के जनकपुरधाम में कांवड़ियों पर बर्बरता के बाद तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते गुरुवार दोपहर से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू ल ...और पढ़ें

नेपाल के जनकपुरधाम में स्थिति बिगड़ने के बाद गश्त करते सुरक्षाकर्मी। फोटो सौ: इंटरनेट मीडिया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मधुबनी। Nepal Janakpurdham Curfew Imposed: पड़ोसी देश नेपाल के जनकपुरधाम में स्थिति एक बार फिर बेहद तनावपूर्ण हो गई है। हालात को बिगड़ते देख प्रशासन ने गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है।
कांवड़ियों पर बर्बरता
बीते रविवार की शाम नेपाल के सुनसरी जिले में कांवड़ियों के साथ हुई बर्बरता के बाद से पूरे देश में आक्रोश फैल रहा है। इस घटना का असर धीरे-धीरे नेपाल के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है।
दो पक्षों में झड़प
गुरुवार की सुबह जनकपुरधाम में इस घटना के विरोध में अचानक माहौल गरमा गया। देखते ही देखते दो पक्षों के बीच हिंसक मारपीट और झड़प की नौबत आ गई।
प्रशासन ने संभाला मोर्चा
शहर में बढ़ते तनाव और उपद्रव की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन तुरंत हरकत में आया। जिलाधिकारी ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनकपुरधाम और आसपास के क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी।
सीमा पर बढ़ी चौकसी
जनकपुरधाम में कर्फ्यू लागू होने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं। मधुबनी से सटे सीमावर्ती इलाकों में आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।