Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खिराई नदी पर उच्च स्तरीय नए पुल से मधुबनी–सीतामढ़ी के 30 से ज्यादा गांवों को सीधा लाभ

    By Amod Kumar Jha Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Mon, 06 Apr 2026 05:14 PM (GMT+05:30)

    बेनीपट्टी के बिशनपुर गांव में खिराई नदी पर 4.70 करोड़ रुपये की लागत से उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह पुल 38.76 मीटर लंबा ...और पढ़ें

    बेनीपट्टी के विशनपुर गांव के खिरोई नदी पर होता उंच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का जायजा लेते अभियंता। जागरण

    बेनीपट्टी के विशनपुर गांव के खिरोई नदी पर होता उंच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य का जायजा लेते अभियंता। जागरण

    HighLights

    1. खिराई नदी पर 4.70 करोड़ का उच्च स्तरीय पुल शुरू।

    2. पुराने जर्जर पुल की जगह नया 38.76 मीटर लंबा पुल।

    3. मधुबनी-सीतामढ़ी के 30 से अधिक गांवों को सीधा जोड़ेगा।

    संवाद सहयोगी, बेनीपट्टी (मधुबनी)। खिराई नदी पर उच्च स्तरीय नए पुल का निर्माण शुरू होने से मधुबनी और सीतामढ़ी के 30 से अधिक गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। इस परियोजना से आवागमन सुगम होगा, सुरक्षा बढ़ेगी और ग्रामीणों को बाजार, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी।

    बेनीपट्टी प्रखंड के विशनपुर गांव के धोबिघट्टा में खिराई नदी पर 4 करोड़ 70 लाख 67 हजार रुपये की लागत से उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का कार्य शुरू हो गया है।

    पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीण लोगों में खुशी व्यप्त है। बेनीपट्टी के भाजपा के विधायक व पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने इसमें अहम भूमिका निभायी है।

    मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत उच्च स्तरीय पुल का स्वीकृति के बाद निर्माण प्रारंभ हो गया है। सोमवार को ग्रामीण कार्य विभाग बेनीपट्टी के सहायक अभियंता विजय प्रकाश, कनीय अभियंता अमित कुमार, जेई नितेश कुमार, संवेदक गोविन्द झा एवं नंद कुमार झा ने पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया।

    पुराने व जर्जर स्क्रूप पाईप पुल के बगल में खिरोई नदी पर डायवर्सन का निर्माण कराया जा रहा है। जेसीबी व मजदूरों एवं ट्रैक्टर से मिट्टी डाला जा रहा है।

    सहायक अभियंता विजय प्रकाश ने बताया कि 38.76 मीटर लम्बा एवं 27.5 फीट चौड़ा पुल टू स्लेन का उच्च स्तरीय पुल कार्य प्रारंभ हो गया है। गोविन्द झा महादेव कंट्रक्शन के द्वारा पुल निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

    विशनपुर गांव के धोबिघट्टा में खिराई नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण शुरू होने से मधुबनी तथा सीतामढ़ी जिला के तीन दर्जन से अधिक गांवों का सीधा सम्पर्क जुड़ जाएगा।

    खिरोई नदी पर पूर्व में स्क्रुप पाइप पुल बना था जो जर्जर स्थिति में था जहां कभी भी दुर्घटना की आशंका बना रहता था। ग्रामीण लोगों का खिरोई नदी पर उच्च स्तरीय पुल बनाने की महत्वाकांक्षी मांग थी।

    संवेदक गोविन्द झा एवं नंद कुमार झा ने बताया कि सरकार के मापदंड व गुणवत्ता के साथ उच्च स्तरीय पुल का निर्माण समय से पहले करा लिया जाएगा।