यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Madhubani News: शादी की जिद पड़ी भारी, प्रेमी ने प्रेग्नेंट प्रेमिका पर किया जानलेवा हमला; फिर मरा समझकर फेंका
दरभंगा के पंडौल थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक गर्भवती युवती को उसके प्रेमी और उसके दोस्तों ने मिलकर जान से मारने की कोशिश की। आर ...और पढ़ें

HighLights
- पंडौल में गर्भवती प्रेमिका पर प्रेमी ने किया जानलेवा हमला
- मरा हुआ समझकर सड़क किनारे गाछी में छोड़कर भागा
संवाद सहयोगी, पंडौल। युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर दो साल तक लड़की का यौन शोषण किया। जब लड़की गर्भवती हो गई और शादी करने का दबाव बनाने लगी तो प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर उसे अधमरा कर सड़क किनारे फेंक दिया।
घटना पंडौल थाना अंतर्गत जमसम रेलवे गुमती के पास स्थित गाछी की है। प्रेमी ने अपने साथियों के साथ प्रेमिका को लोहे के राड से मारा। फिर उसे मरा हुआ समझकर सड़क किनारे गाछी में छोड़कर भाग गया।
पुजारी ने दी सूचना
सुबह में होश आने पर घायल लड़की किसी तरह कुछ दूर स्थित मंदिर तक पहुंचकर बेहोश हो गई। मंदिर के पुजारी ने तत्काल घटना की सूचना डॉयल 112 को दी, जबकि लोगों ने उसे विक्षिप्त समझ लिया। घटना की सूचना मिलने पर पंडौल थानाध्यक्ष मो. नदीम पुलिस पदाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस ने घायल लड़की को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडौल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। वहां कुछ घंटे के इलाज के बाद लड़की को होश आया तब उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घायल लड़की का फर्द बयान दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी करने लगी।
पुलिस ने आरोपित प्रेमी सदर दरभंगा थाना क्षेत्र के बुचाईमन लालू नगर निवासी शंकर भगत के पुत्र कृष्ण भगत तथा उसके साथी सकरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी सुखराम दास के पुत्र रोशन कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
खबरें और भी
क्या है मामला
सदर दरभंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा का बुचामन लालू नगर निवासी कृष्ण भगत के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान दोनों कई बार मिले तथा संबंध भी बना चुके थे। बातचीत करने के लिए युवक ने उसे एक की पैड वाला मोबाइल भी दिया था। इस बीच लड़की प्रेगनेंट हो गई तो प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाने लगी।
लड़की के माता-पिता उसकी शादी दूसरी जगह तय करने लगे थे। बुधवार 7 मई को लड़की कॉलेज गई थी। वहां उसका प्रेमी कृष्णा भगत बाइक लेकर उससे मिलने आया था।
वह लड़की को शादी करने की बात कहकर बाइक पर बैठाकर ले गया। युवक ने मब्बी में अपने किसी जान पहचान वाले के पास बाइक छोड़ दी तथा लड़की के साथ बस में सवार हो छपरा पहुंच गया। छपरा में अपने परिचित धीरज कुमार के यहां कुछ दिन रहने के लिए कहकर लड़की को छोड़कर चला आया।
युवक ने हत्या की रची साजिश
लड़की को छोड़ वापस आने के बाद कृष्णा भगत ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की की हत्या करने की साजिश करने लगा। शुक्रवार 9 मई को युवक ने फोन कर लड़की को शादी करने के लिए बुलाया। युवक के परिचित छपरा निवासी धीरज कुमार ने लड़की को दरभंगा आने वाली बस में बैठा दिया।
देर रात लड़की दरभंगा शोभन में बस से उतरी। वहां कृष्ण भगत अपने दोस्त बृजेश कुमार के साथ मौजूद था। दोनों युवक लड़की को बाइक पर बैठाकर पंडौल की ओर चल पड़े। सकरी थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी सुखराम दास का 20 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार दास उसका इंतजार कर रहा था।
तीनों युवक लड़की को पंडौल थाना क्षेत्र के जमसम रेलवे गुमटी के पास सुनसान सड़क की ओर लेकर चले गए। वहां तीनों युवक मिल उसे लोहे के रोड से मारने पीटने लगे। लड़की के प्रेमी कृष्णा भगत ने उसका दोनों पैर तथा बृजेश कुमार ने उसका दोनों हाथ पकड़ लिया।
इस दौरान रौशन भगत जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाने लगा। इस दौरान लड़की बेहोश हो गई तो तीनों युवक उसे मरा हुआ समझ वहां से उसका बैग तथा बैग में रखे हुए सामान लेकर चले गए। सुबह जब लड़की को होश आया तो वह किसी तरह गिरते पड़ते मदद के लिए लोगों को ढूंढने लगी। लोगों को लगा कि वह पागल है।
क्या कहते हैं पदाधिकारी
घायल लड़की के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित कृष्णा भगत तथा उसके दोस्त रौशन कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
मो. नदीम, थानाध्यक्ष पंडौल।
ये भी पढ़ें