विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बोरे में बंद थी युवक की लाश, मधुबनी के बिस्फी में विकास यादव से सनसनी 

Published: Sun, 08 Nov 2026 10:22 PM (IST)

मधुबनी के बिस्फी प्रखंड स्थित जाफरा पंचायत भवन के पास बोरे में बंद एक युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. जाफरा पंचायत भवन के पास मिला शव।

  2. मृतक की पहचान विकास यादव के रूप में।

  3. पुलिस ने शुरू की मामले की जांच।

संवाद सहयोगी, बिस्फी (मधुबनी)। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के जाफरा पंचायत भवन के समीप एक युवक का शव बोरे में बंद मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सिमरी सोनमा टोल निवासी विकास यादव के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़ें- दीपावली की रात जम्मू की सबसे बड़ी अनाज मंडी में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।