विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्र सरकार की इस छात्रवृत्ति के लिए तुरंत करें आवेदन, 9वीं से 10वीं तक की पढ़ाई के लिए हर साल मिलेंगे इतने रुपये

By Rajnish KumarEdited By: Mohit Tripathi
Published: Sun, 22 Oct 2023 09:18 PM (IST)

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति ...और पढ़ें

राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति के लिए तीन नवंबर तक करें आवेदन।
राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति के लिए तीन नवंबर तक करें आवेदन।

HighLights

  1. राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति के लिए तीन नवंबर तक करें आवेदन।
  2. आवेदक का सातवीं कक्षा में 55 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक।
  3. देश के एक लाख बच्चे को हर वर्ष इस योजना से दी जाती है छात्रवृति

जागरण संवाददाता, मुंगेर। बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए तीन नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिया गया है।

इसके तहत आवेदक के लिए सातवीं कक्षा में 55 फीसदी अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही आवेदक के माता-पिता की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये तक होनी चाहिए।

केंद्र सरकार ने इन बच्चों के लिए शुरू की योजना

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।

26 दिसंबर को इसकी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी होगा, जबकि सात जनवरी को परीक्षा संचालित की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों से किसी तरह का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

एक लाख छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

इस योजना के तहत पूरे देश से हर वर्ष एक लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृति दी जाती है। इसमें कोटा के अनुसार बिहार राज्य का अंश 5433 है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को नौवीं से बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई करने के लिए हर वर्ष 12 हजार दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar: नवविवाहिता का पंखे से लटकता मिला शव, दाह संस्कार की थी तैयारी, तभी मायकेवालों ने बुला ली पुलिस; फिर...

दो चरणों में होगी परीक्षा

एससीईआरटी पटना की ओर से होने संचालित की जाने वाली इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।  एससी-एसटी वर्ग के बच्चों के लिए 32 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य किया गया है।

परीक्षा में मानसिक योग्यता परीक्षा और शैक्षिक योग्यता परीक्षा के 90-90 प्रश्न होंगे। एक चरण की परीक्षा डेढ़ घंटे अर्थात 90 मिनट की होगी। परीक्षार्थी को ओएमआर शीट पर परीक्षा देनी होगी।

यह भी पढ़ें: Bihar: महज 4 हजार रुपये के लिए पूर्णिया के रूपौली में खूनी खेल, भाला लेकर हत्या करने पहुंचे युवक की ही चली गई जान

BPSC News: सफल शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसलिंग जारी, दिए गए प्रोविजनल नियुक्ति पत्र; जानें कब होगा विद्यालयों का आवंटन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।