Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, भागलपुर-किऊल रेलखंड पर पटरी मरम्मत तेज

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 05:03 PM (GMT+05:30)

    रेलवे ने जमालपुर-भागलपुर-किऊल रेलखंड पर पटरी मरम्मत का कार्य तेज कर दिया है। भविष्य में हाई-स्पीड ट्रेनों के परिचालन हेतु ट्रैक और तकनीकी ढांचे को मजब ...और पढ़ें

    ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, भागलपुर-किऊल रेलखंड पर पटरी मरम्मत तेज

    ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी, भागलपुर-किऊल रेलखंड पर पटरी मरम्मत तेज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। जमालपुर-भागलपुर-किऊल रेलखंड को अपग्रेड करने की दिशा में रेलवे ने पटरी मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। भविष्य में इस रेलखंड पर हाई स्पीड ट्रेनों के परिचालन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ट्रैक और तकनीकी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।

    रेलवे के पीडब्ल्यूआई विभाग के कर्मचारियों द्वारा रूटीन में पटरी मरम्मत का कार्य किया जाता रहा है, लेकिन इस बार जमालपुर-भागलपुर-किऊल और मुंगेर रेलखंड पर विशेष अभियान चलाकर ट्रैक को और बेहतर बनाया जा रहा है।

    मरम्मत कार्य के दौरान डायमंड क्रासिंग स्लीपर के रिन्यूअल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा बारीकी से निरीक्षण कर स्लीपर और पटरी की स्थिति को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुचारू रूप से हो सके।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक को मजबूत और आधुनिक बनाने के बाद इस रेलखंड पर तेज गति से ट्रेनों के संचालन की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। इसी कारण तकनीकी मानकों को ध्यान में रखते हुए मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है।

    इधर, पटरी मरम्मत के दौरान ट्रेनों के परिचालन पर असर न पड़े, इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। कार्य को इस तरह से किया जा रहा है कि रेल यातायात सामान्य बना रहे और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    खबरें और भी

    बुधवार को जमालपुर आरआरआई के समीप दर्जनों की संख्या में पीडब्ल्यूआई विभाग के कर्मचारी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ट्रैक मरम्मत कार्य में जुटे दिखे। रेलवे के इस अभियान से आने वाले दिनों में इस रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार और सुरक्षा दोनों में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।